SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

Live: रोशनी से जगमग हो उठी अयोध्या: सरयू किनारे लेजर लाइट शो, 56 घाटों पर जले मिट्टी के दीये

अयोध्या में 10वां दीपोत्सव का अयोजन किया जा रहा है. सरयू घाट दीपों से सज गया है. इस दौरान अयोध्या में 30 लाख दीये जलाए गए. सीएम याेगी इसके साक्षी बने.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 07, 2026, 04:25 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 07:01 PM IST
Image Credit: Z Creative (AI Image)
Join

रामनगरी अयोध्या आज इतिहास रचने जा रही है. योगी सरकार के कार्यकाल का 10वां भव्य दीपोत्सव सरयू नदी के किनारे हो रहा है. इसे 'दीपों का महाकुंभ' नाम दिया गया है. पूरी अयोध्या को अलौकिक रोशनी, आस्था और सांस्कृतिक भव्यता से सराबोर दिखी. सीएम योगी के दीपोत्सव में शामिल हुए. सरयू तट पर भव्य आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का. आयाेजन किया गया. 30 लाख से ज्यादा दीये जलाए गए. इस दौरान पूरे अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया. अयोध्या रामनगरी की दीपोत्सव की पल पल की अपडेट देखें 

07 Nov 2026 19:01 IST

सीएम योगी ने सरयू घाट पर आरती की

दीपोत्सव 2026 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू घाट पर आरती की.

07 Nov 2026 18:30 IST

राम की पैड़ी घाट लाखों मिट्टी के दीयों से जगमग

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर राम की पैड़ी घाट लाखों मिट्टी के दीयों से जगमगा उठा.

07 Nov 2026 18:09 IST

सरयू घाट पर भव्य लेजर लाइट शो

दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान राम की पैड़ी और सरयू घाट पर भव्य लेजर लाइट शो का आयोजन किया गया. सरयू नदी के किनारे स्थित 56 घाटों को 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीपकों से रोशन किया जाएगा.

07 Nov 2026 18:09 IST

सीएम के प्रयासों से आज देश विदेश में अयोध्या का नाम

सुग्रीव किला अयोध्या के महंत स्वामी विश्ववेश प्रपन्नाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण हिंदू धर्म, संस्कृति और हिंदू समाज सुरक्षित हैं. वहीं, हरिधाम पीठ गोपाल मंदिर के महंत जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयासों से आज देश-विदेश में अयोध्या का नाम हो रहा है.

07 Nov 2026 17:58 IST

दीपोत्सव को नया स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की

अयोध्या दीपोत्सव 2026 के अवसर पर राम कथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों का सम्मान किया. उन्होंने संतों को मिष्ठान, दक्षिणा और उपहार भेंट किए. इस अवसर पर संतों ने अयोध्या के विकास, धर्म-संस्कृति के संरक्षण और दीपोत्सव को नया स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की. 

07 Nov 2026 17:45 IST

अयोध्या में रामलला फिर विराजमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, हमने 500 वर्षों के विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में सोचा होगा कि अब यह हो नहीं सकता कि अयोध्या में रामलला फिर विराजमान हो पाएंगे, लेकिन आज अयोध्या धाम अपना गौरव प्राप्त कर चुकी है. इसके लिए कारसेवकों ने अपना बलिदान दिया था. कभी अयोध्या में राम का नाम लेने से लाठी और गोली चलती थी. आज यह अयोध्या त्रेता युग का स्मरण कराते हुए जीवंत हो उठी है."

07 Nov 2026 17:14 IST

भगवान राम की आरती उतारी

07 Nov 2026 17:02 IST

धर्म, मर्यादा और आलोक के इस महापर्व के बनें साक्षी

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने इस दिव्य-भव्य आयोजन की गरिमा बढ़ाने पधार रहे उपराष्ट्रपति, विभिन्न मित्र देशों के सम्मानित राजदूत, उच्चायुक्त, राजनयिक एवं देश-विदेश से पधारे समस्त विशिष्ट अतिथियों, पूज्य साधु-संतों व रामभक्तों का प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया. 

07 Nov 2026 16:59 IST

अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज पावन, पुण्यसलिला मां सरयू की गोद में बसी धर्मनगरी श्री अयोध्या धाम अलौकिक उल्लास, गौरव और भक्ति के महाकुंभ 'दिव्य दीपोत्सव' हेतु पूर्ण रूप से सज्जित है. वर्षों की प्रतीक्षा और करोड़ों सनातनी आस्थाओं का यह पावन प्रतिफल पुनः लाखों दीपों की स्वर्णिम आभा बनकर अंधकार पर प्रकाश, सत्य और धर्म की शाश्वत विजय का उद्घोष करने जा रहा है. अवधपुरी का कण-कण आज आह्लादित है, स्पंदित है.

07 Nov 2026 16:49 IST

सीएम योगी ने की प्रदेशवासियों से ये अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व दीपावली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने 10वें दीपोत्सव की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अपील की कि जब श्रीराम जन्मभूमि पर दीप जले, तब आप सभी अपने-अपने घर-आंगन में भी दीप जलाएं.

07 Nov 2026 16:47 IST

रामायण की संपूर्ण गाथा का दर्शन

अयोध्या में बालकांड में रामजन्म और बाल लीलाओं से लेकर अयोध्याकांड में वनगमन, अरण्यकांड में वनवास के प्रसंग, किष्किन्धाकांड में सुग्रीव और हनुमान से मिलन, सुंदरकांड में बजरंगबली का पराक्रम, लंकाकांड में रावण के साथ युद्ध और उत्तरकांड की कथा को दृश्य रूप में प्रस्तुत किया गया. एक के बाद एक आगे बढ़ती झांकियां दर्शकों को रामायण की संपूर्ण गाथा का दर्शन करा रही थीं. 

07 Nov 2026 16:41 IST

राम की पैड़ी पर दीयों की बत्ती

अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. स्वयंसेवकों ने 'राम की पैड़ी' पर दीयों में बत्तियां लगानी शुरू कर दी हैं. पूरे शहर को रोशन करने के लिए 30 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे.

07 Nov 2026 16:38 IST

सीएम योगी ने भगवान राम और जानकी की पूजा अर्चना की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम कथा पार्क में भगवान राम और जानकी की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी.

07 Nov 2026 16:37 IST

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दिखाई हरी झंडी

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. करीब तीन किलोमीटर का सफर तय कर शोभायात्रा रामकथा पार्क पहुंची. इस बार शोभायात्रा में 21 भव्य झांकियां शामिल हैं. इनमें 14 झांकियां योगी सरकार की उपलब्धियों और सात झांकियां रामायण के सातों कांडों पर आधारित हैं.

 

07 Nov 2026 16:35 IST

दीपोत्सव ने अयोध्या की भव्यता को नया आयाम दिया

नगाड़ों और ताशों की गूंज के बीच कलाकारों के करतब और विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य रामपथ को उत्सव के विराट मंच में बदल रहे थे. दर्शकों की आंखों में श्रद्धा, चेहरों पर उल्लास और वातावरण में रामनाम की गूंज. 10वें दीपोत्सव की शोभायात्रा में आस्था, संस्कृति और परंपरा का ऐसा संगम दिखाई दिया, जिसने अयोध्या की भव्यता को एक नया आयाम दिया. 

07 Nov 2026 16:32 IST

अयोध्या में ढोल-नगाड़ों की गूंज

अयोध्या के रामपथ पर रामायण साकार हो उठी. ढोल-नगाड़ों की गूंज, लोक कलाकारों की थिरकन और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच जब रथों पर सजी झांकियां आगे बढ़ीं तो लगा मानो त्रेतायुग अयोध्या की धरती पर उतर आया हो. कहीं प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के दिव्य स्वरूप, कहीं गदा उठाए बजरंगबली का पराक्रम. रामायण के प्रसंगों का सजीव मंचन श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रहा था. शोभायात्रा में महिला कलाकार कंधों पर ढोल रखकर थाप दे रही थीं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES