यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश: सीएम योगी का बड़ा फैसला, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
वाल्मीकि जयंती को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. योगी सरकार ने यूपी में वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है.
योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. योगी सरकार ने वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. ऐसे में प्रदेश भर के स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तरों में अवकाश रहेगा. उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव की ओर से अवकाश के संबंध में आदेश जारी किया गया है.
स्कूल-कॉलेजों में रहेगी छुट्टी
योगी सरकार ने अक्टूबर महीने में एक और छुट्टी की बढ़ोतरी कर दी है. 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान कर दिया है. उत्तर प्रदेश सरकार की साल 2026 के अवकाश कैलेंडर में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती का उल्लेख है. इस दिन को सार्वजनिक अवकाश के रूप में दर्ज किया गया है. इससे पहले 17 नवंबर 2025 को साल 2026 की छुट्टियों की लिस्ट जारी की थी, उसमें महर्षि वाल्मीकि जयंती के लिए 26 अक्टूबर 2026 को केवल रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे घोषित किया गया था.
अभी तक रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे था
यहां ये जान लेना जरूरी है कि रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे क्या होता है?. दरअसल, रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे का मतलब होता है कि यह छुट्टी ऑप्शनल होती है. यानी कर्मचारी अपनी मर्जी से इसे ले सकते हैं. रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे अनिवार्य छुट्टी नहीं होती. इस बार योगी सरकार ने वाल्मीकि जयंती से ठीक एक दिन पहले रविवार को इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया. इसका मतलब ये अवकाश अब सभी के लिए अनिवार्य है.
प्रदेशभर में आयोजित होंगे कार्यक्रम
वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशभर में जगह जगह कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाएंगे. योगी सरकार ने अधिकारियों को इन कार्यक्रमों की देखरेख के भी निर्देश दिए हैं. ताकि किसी तरह की दिक्कत न आए. कई जगहों पर वाल्मीकि जयंती पर झांकी भी निकाली जाएगी. हर साल आश्विन माह की पूर्णिमा को वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है. प्रमुख सचिव एसवीएस रंगा राव ने वाल्मीकि जयंती पर स्कूल-कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों को बंद करने का आदेश जारी किया है. बता दें कि पिछले साल सीएम योगी श्रवास्ती दौर पर पहुंचे थे. वहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था.
कानपुर दौर पर रहेंगे सीएम योगी
बता दें कि पिछले साल सीएम योगी श्रवास्ती दौर पर पहुंचे थे. वहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था. इस बार सीएम योगी वाल्मीकि जयंती पर कानपुर जाएंगे. वहां बिठूर में वाल्मीकि आश्रम जाएंगे. वहां सीएम योगी आश्रम में रामायण पाठ और पूजा में शामिल होंगे. साथ ही महर्षि वाल्मीकि को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे. सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं.
यह भी पढ़ें : वाराणसी में एयर शो का ग्रैंड फिनाले, पीएम मोदी ने देखा राफेल-मिराज का दम, गंगा के ऊपर गरजे लड़ाकू विमान