SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जर्जर सड़कों से मिलेगी राहत: सोनभद्र की 3 सड़कों का होगा कायाकल्प, योगी सरकार ने खोला खजाना

सोनभद्र में औद्योगिक इकाइयों तक पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ने 125 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है. इससे आम लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 03, 2026, 05:38 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 05:46 PM IST
Image Credit: Z Creative (AI Image)
Join

सोनभद्र में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए योगी सरकार ने खजाना खोल दिया है. जिले की तीन महत्वपूर्ण सड़कों के कायाकल्प के लिए 125 करोड़ 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर जारी की गई है. इसमें चोपन-कोटा-कोन-खरौंधी मार्ग से लेकर आरएस रोड-कोदरा टोला मार्ग और वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे शामिल हैं. इन सड़कों के मजबूत और बेहतर होने से न सिर्फ औद्योगिक इकाइयों तक पहुंच आसान होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. साथ ही आम लोगों को भी जर्जर सड़कों और आवागमन की परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है.

शासन ने दी मंजूरी  

दरअसल, औद्योगिक लॉजिस्टिक योजना के तहत शासन ने सोनभद्र की तीन प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण और सतह सुधार के लिए यह बड़ी धनराशि जारी की है. जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के अनुसार, इन परियोजनाओं का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों तक बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना है, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही सुगम हो और माल तथा कच्चे माल की ढुलाई में लगने वाला समय और खर्च कम हो सके.

तीन प्रमुख सड़कों का कायाकल्प होगा  

पहली परियोजना में चोपन-कोटा-कोन-खरौंधी मार्ग के 15.84 किलोमीटर हिस्से का सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा. इस पर 41 करोड़ 56 लाख 3 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे. वहीं, आरएस रोड से कोदरा टोला तक 12 किलोमीटर 150 मीटर सड़क के सुधार के लिए 25 करोड़ 83 लाख 76 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है. इन दोनों परियोजनाओं के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है.

व्यापारियों के साथ स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत    

वहीं, जिले के प्रमुख वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे-5ए को भी बेहतर बनाने की योजना तैयार की गई है. इस मार्ग पर 166.130 किलोमीटर से 184.417 किलोमीटर तक कुल 18.287 किलोमीटर हिस्से का सुदृढ़ीकरण और सतह सुधार कराया जाएगा. इसके लिए 57 करोड़ 85 लाख 10 हजार रुपये जारी किए गए हैं. यह सड़क औद्योगिक गतिविधियों और भारी वाहनों के आवागमन के लिहाज से बेहद अहम है. ऐसे में इसके बेहतर होने से उद्योगों के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और आम नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

सड़कें बेहतर होंगी तो उद्योगों का मिलेगा विस्तार  

कुल मिलाकर, सोनभद्र की तीन प्रमुख सड़कों पर होने वाला यह निवेश जिले के विकास को नई दिशा देने वाला कदम माना जा रहा है. बेहतर सड़कें होंगी तो उद्योगों को विस्तार मिलेगा, व्यापार को गति मिलेगी और आम लोगों का सफर भी आसान होगा. अब इन परियोजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और निर्माण कार्य धरातल पर शुरू होने का इंतजार है. 
 

(सोनभद्र से अरविंद दुबे की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : दिवाली पर यूपी के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! जानें किस श्रेणी को कितना मिलेगा पैसा
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES