क्लासरूम की दोस्ती से सगाई के मंडप तक.. कौन हैं योगी सरकार के मंत्री संदीप सिंह की दुल्हनिया मेघना चौधरी?
आजकल सोशल मीडिया पर अगर किसी शादी की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, तो वो है यूपी सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की सगाई. आइये आपको बताते हैं संदीप सिंह की होने वाली दुल्हनिया मेघना चौधरी के बारे में...
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक शादी की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है. वो है यूपी सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की शादी.. राजनीति की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले संदीप सिंह 14 नवंबर को अपने जीवन की नई पारी का आगाज करेंगे. सबसे दिलचस्प बात ये है कि उनकी होने वाली दुल्हनिया कोई अजनबी नहीं हैं... वे उनकी स्कूल के दिनों की पुरानी दोस्त हैं. यहां बात हो रही है मेघना चौधरी की. संदीप सिंह और मेघना चौधरी की सगाई की खबर सामने आने के बाद से हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर मेघना चौधरी कौन हैं? वो क्या करती हैं? उनका फैमिली बैकग्राउंड क्या है? और दोनों की दोस्ती प्यार और फिर शादी के रिश्ते तक कैसे पहुंची? अगर आप भी इस क्यूट सी लव स्टोरी के बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं, तो आपको हमारी खबर पूरी पढ़ना चाहिए.
14 नवंबर को बजेगी सगाई
योगी सरकार 2.0 में बेसिक शिक्षा मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे संदीप सिंह बहुत जल्द अपने जीवन के नए चैप्टर की शुरुआत करने वाले हैं. 14 नवंबर यानी चिल्ड्रन्स डे के दिन संदीप सिंह और मेघना चौधरी की सगाई की रस्में पूरी की जाएंगी. सगाई की तैयारियां बहुत जोर-शोर से चल रही हैं. दोनों ही परिवारों में इस शादी को लेकर काफी उत्साह है. बताया जा रहा है कि सगाई का कार्यक्रम काफी भव्य होगा, जिसमें राजनीति, समाज और व्यापार जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं. 14 नवंबर का दिन इस कपल और उनके परिजनों के लिए हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बनने वाला है.
कौन हैं मेघना चौधरी?
इस शादी की खबर सामने आने के बाद से सोशल मीडियो पर एक्टिव रहने वाले ज्यादातर लोग गूगल पर मेघना चौधरी के बारे में सर्च कर रहे हैं. मेघना चौधरी का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के तारापुर गांव का रहने वाला है. काफी समय पहले उनका परिवार अलीगढ़ से शिफ्ट होकर गाजियाबाद में बस गया था. फिलहाल मेघना का पूरा परिवार गाजियाबाद में ही रहता है. मेघना चौधरी के परिवार की बात करें तो उनका बैकग्राउंड काफी प्रतिष्ठित और सम्मानित माना जाता है. उनके पिता और परिवार के अन्य सदस्य बिजनेस और सोशल सर्कल में अच्छी पहचान रखते हैं. मेघना खुद बेहद सिंपल, डाउन टू अर्थ और वेल-एजुकेटेड हैं. भले ही वो लाइमलाइट से थोड़ा दूर रहना पसंद करती हैं, लेकिन संदीप सिंह के साथ सगाई की खबर आने के बाद से ही वो अचानक सुर्खियों में आ गई हैं.
दिल्ली पब्लिक स्कूल की वो पुरानी क्लास..
संदीप सिंह और मेघना चौधरी की कहानी कोई आम अरेंज मैरिज वाली कहानी नहीं है. इसके पीछे सालों पुरानी मासूम दोस्ती का एक बहुत ही खूबसूरत धागा जुड़ा हुआ है. दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में पढ़ाई के दौरान हुई थी. स्कूल के दिनों में दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे और बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे. बचपन की वो क्लासरूम मस्ती, प्रोजेक्ट्स की शेयरिंग और साथ बैठकर पढ़ाई करने के दौरान बनी यह दोस्ती समय के साथ और गहरी होती चली गई. स्कूल खत्म होने के बाद भी दोनों का संपर्क कभी नहीं टूटा. पढ़ाई पूरी करने और अपने-अपने करियर में बिजी होने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी बने रहे.
स्कूल की फ्रेंडशिप से शादी के मंडप तक का सफर
बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जिन्हें उनका स्कूल का पहला दोस्त या क्रश जीवनभर के लिए लाइफ पार्टनर के रूप में मिलता है. संदीप सिंह और मेघना चौधरी की लव स्टोरी कुछ ऐसी ही है. सालों तक एक-दूसरे को समझने और अच्छी बॉन्डिंग शेयर करने के बाद, दोनों ने अपने इस रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने का फैसला किया. जब दोनों ने अपने-अपने परिवारों के सामने शादी की बात रखी तो घरवाले भी इस रिश्ते के लिए तुरंत मान गए. दोनों परिवारों ने खुशी-खुशी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी. इस तरह स्कूल की क्लासरूम से शुरू हुई एक सिंपल सी फ्रेंडशिप अब शादी के मंडप तक पहुंचने जा रही है.
कल्याण सिंह के पोते हैं संदीप सिंह
संदीप सिंह सिर्फ यूपी सरकार में मंत्री ही नहीं हैं.. उनका पारिवारिक बैकग्राउंड भी राजनीति से बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है. संदीप सिंह राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह के पोते हैं. कल्याण सिंह जी का नाम भारतीय राजनीति और खासकर यूपी की सियासत में बहुत बड़ा माना जाता है. संदीप सिंह के पिता राजवीर सिंह (रज्जू भैया) भी एटा से पूर्व सांसद रह चुके हैं. संदीप सिंह राजनीति की एक बहुत मजबूत विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं. बेहद कम उम्र में राजनीति में कदम रखने वाले संदीप सिंह ने अपनी मेहनत और साफ-सुथरी छवि के दम पर यूपी की राजनीति में अपनी खास जगह बनाई है.
युवा मंत्री की सिंपल लाइफ और यूथ में लोकप्रियता
संदीप सिंह यूपी के उन युवा नेताओं में गिने जाते हैं जो अपने काम और सादगी के लिए जाने जाते हैं. बेसिक शिक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में कई नए सुधार करने की कोशिश की है. युवाओं और छात्रों के बीच उनकी अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है. सोशल मीडिया पर संदीप सिंह काफी एक्टिव रहते हैं. अपनी रोजमर्रा की राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को शेयर करते रहते हैं. अब जब उनकी सगाई की खबर सामने आई है तो उनके समर्थक, रिश्तेदार और फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं.
कब होगी शादी? सगाई के बाद की तैयारियां
14 नवंबर को सगाई का भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है. हालांकि, शादी की आधिकारिक तारीख को लेकर अभी दोनों परिवारों की तरफ से कोई बड़ा खुलासा नहीं किया गया है. सूत्रों की मानें तो सगाई के तुरंत बाद ही शादी की तारीख तय कर दी जाएगी और बहुत जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. शादी की तारीख को कुछ जगह दावा किया जा रहा है कि दोनों, 27 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे. गाजियाबाद और अलीगढ़ दोनों ही जगहों पर इस शादी को लेकर रिश्तेदारों में काफी खुशी देखी जा रही है.
यह भी पढ़ें : जौनपुर वालों को मिला दिवाली गिफ्ट: 3650 करोड़ रुपये से बनेंगे फोरलेन हाईवे, विकास को मिलेगी रफ्तार