SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'राम-कृष्ण की धरा पर नहीं रुकेगी कथा...', धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में एकजुट हुआ संत समाज, अखिलेश को दिया करारा जवाब

वृंदावन के साधु-संतों और धर्माचार्यों ने कथा व्यास पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में खुलकर हुंकार भरी है. उन्होंने अखिलेश यादव की हालिया बयानबाजी का कड़ा विरोध किया है.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 06, 2026, 03:43 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 04:49 PM IST
Join

बागेश्वर धाम के कथा व्यास पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में अब ब्रजमंडल के साधु-संत और धर्माचार्य पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतर आए हैं. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की हालिया बयानबाजी से आक्रोशित संतों ने विरोध किया. 

उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है. संतों ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि सनातन और कथा-भागवत के खिलाफ अब किसी भी तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.  

'धर्म से दूर रखें ओछी राजनीति'
काशी विद्वत परिषद और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद समेत तमाम प्रमुख धार्मिक संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि सनातन धर्म, कथा-भागवत और ऋषियों की परंपरा के खिलाफ किसी भी तरह की बयानबाजी अब कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. संतों ने स्पष्ट किया कि राजनीतिक मानसिकता को धर्म से पूरी तरह दूर रखा जाना चाहिए. जो लोग पहले राम जन्मभूमि और कृष्ण जन्मभूमि के मुद्दों पर चुप्पी साधे रहे थे, वे आज अचानक धर्म और सनातन की बात कर रहे हैं, जो कि उचित नहीं है.

'आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा'
संतों ने चेतावनी दी कि सनातन और धार्मिक आयोजनों का विरोध करने वालों को आगामी चुनावों में इसका भारी राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ेगा. पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री या अन्य धर्माचार्यों को कथा करने से रोकने की चुनौतियों पर तीखा रोष व्यक्त करते हुए संतों ने कहा कि भारत राम-कृष्ण और ऋषियों का देश है और यहां किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह किसी को कथा, भागवत या सत्संग करने से रोक सके.

'सनातन के खिलाफ अवहेलना सहन नहीं'
उन्होंने कहा कि काशी विद्वत परिषद और अखाड़ा परिषद समेत तमाम संत-धर्माचार्य एकजुट हो चुके हैं. अब पूरे देश में यह आवाज उठाई जाएगी कि सनातन के खिलाफ किसी भी प्रकार की अवहेलना सहन नहीं की जाएगी. इस पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. अंत में संतों ने घोषणा की कि जो भी व्यक्ति कृष्ण जन्मभूमि, सनातन धर्म और ऋषि-संत मुनियों के हितों की बात करेगा, केवल वही उनका अपना माना जाएगा.

(मथुरा से कन्हैया लाल शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: त्योहारों पर यूपी में 34 कंपनी PAC तैनात, अयोध्या-वाराणसी को 2-2 कंपनी, दीपोत्सव के लिए स्पेशल फोर्स

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES