SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दो दिन की छुट्टी! वाराणसी के स्कूलों में लगातार दो दिन ताला, जानिए क्यों लिया गया दो दिन के अवकाश का फैसला

वाराणसी में एयर शो, भरत मिलाप और विधान परिषद चुनाव को देखते हुए 22 और 23 अक्टूबर 2026 को स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है. यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों पर सख्ती से लागू होगा.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 22, 2026, 06:43 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 06:52 AM IST
Image Credit: Varanasi School Holiday 2026
Join

जयपाल/वाराणसी: उत्तर प्रदेश के धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी में जिला प्रशासन ने बड़े आयोजनों और आगामी चुनावों के मद्देनजर दो दिनों की छुट्टियों का ऐलान किया गया है. शहर में होने जा रहे एयर शो, पारंपरिक 'भरत मिलाप' महोत्सव और विधान परिषद (MLC) चुनाव के मतदान को देखते हुए जिले में 22 और 23 अक्टूबर 2026 को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों पर सख्ती से लागू होगा. जिला प्रशासन द्वारा इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए गए हैं.

जानिए किन कारणों से रहेगा अवकाश?
जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, छुट्टियों का यह निर्णय दो प्रमुख और बड़े कारणों से लिया गया है. जिन कारणों की हम बात कर हैं  वो है....

22 अक्टूबर: इस दिन शहर में नाटी इमली के ऐतिहासिक और विश्व प्रसिद्ध 'भरत मिलाप' का स्थानीय अवकाश है. इसके अलावा आसमान में होने वाले एयर शो के कार्यक्रमों को भी ध्यान में रखा गया है.
23 अक्टूबर: इस तारीख को विधान परिषद निर्वाचन (स्नातक और शिक्षक क्षेत्र) के लिए वोटिंग होनी है, जिसके चलते सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है.

सभी बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा आदेश
यह अवकाश परिषदीय और राजकीय विद्यालयों के साथ सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर भी लागू होगा. आदेश के दायरे में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी आएंगे. जिला प्रशासन की ओर से संबंधित स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि घोषित अवकाश का पालन सुनिश्चित करें. ऐसे में वाराणसी के स्टूडेंट्स को लगातार दो दिन स्कूल नहीं जाना होगा.

वाराणसी में भव्य एयर शो
वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर काशी के नमो घाट से लेकर दशाश्वमेध घाट तक 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को भव्य 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो का आयोजन हो रहा है. तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में रोज सुबह 11 बजे से करीब डेढ़ घंटे के दो अलग-अलग स्लॉट में लगभग 100 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर काशी के आसमान में गरजते हुए अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे. 25 अक्टूबर को  मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.

काशी में गरजेंगे राफेल और तेजस: IAF का 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो, 100 विमान दिखाएंगे करतब; पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES