भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /काशी में गरजेंगे राफेल और तेजस: IAF का 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो, 100 विमान दिखाएंगे करतब; पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

काशी में गरजेंगे राफेल और तेजस: IAF का 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो, 100 विमान दिखाएंगे करतब; पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो का भव्य आयोजन होने जा रहा है. जिसमें प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम और करीब 100 विमान गंगा के ऊपर हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे. 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री भी मौजूद रहेंगे.

Written ByPooja Singh
Published: Oct 21, 2026, 12:17 PM IST|Updated: Oct 21, 2026, 12:23 PM IST
joinshare
काशी में गरजेंगे राफेल और तेजस: IAF का 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो, 100 विमान दिखाएंगे करतब; पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

वाराणसी, विशाल रघुवंशी (लखनऊ): काशी भारतीय वायुसेना के शौर्य और पराक्रम का गवाह बनने जा रही है. वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर वाराणसी के नमो घाट से लेकर दशाश्वमेध घाट तक 22, 24 और 25 अक्टूबर 2026 को भव्य 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो का आयोजन किया जा रहा है. तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में रोजाना सुबह 11 बजे से करीब डेढ़ घंटे के दो अलग-अलग स्लॉट में लगभग 100 लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर काशी के आसमान में गरजते हुए अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे.

पीएम मोदी की मौजूदगी में गूंजेगा काशी का आसमान
इस आयोजन के अंतिम दिन यानी 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. एयर शो में 'सूर्यकिरण' एरोबेटिक टीम का 'विक्ट्री साइन', चेतक हेलीकॉप्टर से गंगा में पुष्पवर्षा और हाल ही में प्रदर्शित 'ऑपरेशन सिंदूर' की विशेष फॉर्मेशन मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे.

काशी की संस्कृति और पौराणिक परंपराओं पर नाम
इस एयर शो की सबसे अनूठी बात यह है कि सभी आकाशीय उड़ानों के नाम काशी की संस्कृति और पौराणिक परंपराओं पर रखे गए हैं. 'काशी' फॉर्मेशन में तीन किरण विमान V-आकार में तिरंगे के रंग बिखेरेंगे. स्वदेशी 'तेजस' लड़ाकू विमान 'अस्सी' कॉलसाइन के साथ कम ऊंचाई पर अपने एयरोबेटिक पैंतरेबाज़ी से मेक इन इंडिया की ताकत दिखाएगा. वहीं, जल, थल और नभ, तीनों सेनाओं के बीच अद्वितीय तालमेल दिखाते हुए 'त्रिदेव' फॉर्मेशन में कामोव-31 और ALH Mk III उड़ान भरेंगे. जबकि, 'नटराज' में नौसेना का P-8I गश्ती विमान और मिराज-2000 समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को दर्शाएंगे.

केदार, हनुमान और रुद्र दिखाएंगे करतब
इसके अलावा 'केदार' में अकेला राफेल, 'हनुमान' व 'रुद्र' में सुखोई-30MKI विमान कम ऊंचाई पर अपनी रफ्तार से करतब दिखाएंगे. 'महादेव' फॉर्मेशन में हवा में ईंधन भरने वाला IL-78 टैंकर विमान तीन मिराज-2000 के साथ नजर आएगा. इसके बाद 'पशुपति' (जगुआर) और 'नीलकंठ' (राफेल) का समूह आसमान चीरता हुआ गुजरेगा. वायुसेना की संयुक्त युद्धक क्षमता को दर्शाने के लिए सुखोई, राफेल, जगुआर, मिराज, तेजस और मिग-29 एक साथ 'प्रचंड' (एरोहेड) फॉर्मेशन बनाएंगे.

ये भी करेंगे दर्शकों को मंत्रमुग्ध
वहीं, 'दशाश्व' में C-17 ग्लोबमास्टर के पीछे 9 सूर्यकिरण हॉक विमान उड़ते नजर आएंगे. इसके अलावा चिनूक, अपाचे, प्रचंड हेलीकॉप्टर, डोर्नियर, C-295, C-130 और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपने साहसिक प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

यह भी पढ़िए: पुलिस स्मृति दिवस: लखनऊ में कार्यक्रम आज, 6 अमर शहीदों के परिजनों का सम्मान, सीएम योगी कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Add Zee News as a Preferred Source