SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर; यूपी में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, तापमान में आएगी बड़ी गिरावट

उत्तर प्रदेश में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 अक्टूबर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है, जबकि 29 और 30 अक्टूबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है.

Written By Preeti Chauhan
Published: Oct 27, 2026, 06:07 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 06:18 AM IST
Image Credit: Cyclone Arnab UP Weather (Ai photo)
Join

उत्तर प्रदेश मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान 'अर्नब' और उत्तर-पश्चिम भारत में बने वेदर सिस्टम के चलते उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से करवट लेने जा रहा है. प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ ने प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों अंचलों के लिए बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक 27 अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन 28 अक्टूबर से मौसम का रुख पूरी तरह बदल जाएगा. 28 से 30 अक्टूबर के बीच पूरे यूपी में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर चलेगा. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना है.  इसके असर से दिन के पारे में 5 से 8 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है और गुलाबी ठंड अचानक बढ़ जाएगी.

कई जिलों में रेड-ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, रायबरेली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, गाजीपुर, गोरखपुर, देवरिया और प्रयागराज समेत कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजधानी लखनऊ में भी बादल छाए रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना है.

क्षेत्रवार पूर्वानुमान- पूर्वी यूपी का हाल भी जानें

28 अक्टूबर से बारिश की शुरुआत होगी. 29 और 30 अक्टूबर को कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. यह सिलसिला 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक छिटपुट तौर पर जारी रहने के बाद 1 नवंबर के बाद मौसम साफ होने लगेगा.

पश्चिमी यूपी के बारे में जानें

29 से 31 अक्टूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी. यहां 1 नवंबर से मौसम दोबारा शुष्क होने का अनुमान है. प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. सुबह-शाम हल्की सिहरन बढ़ने से अब गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है.

बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान बरतें सावधानी

मौसम में बदलाव के दौरान लोगों को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए.  तेज हवा चलने या बिजली चमकने पर खुले मैदानों में जाने से बचें.  आकाशीय बिजली के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें. बारिश और तेज हवाओं के समय वाहन चलाते हुए सतर्क रहें तथा स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों का पालन करें.


यूपी में गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ मौसम का 'U-Turn': 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, पूर्वांचल में झमाझम अलर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES