SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में गुलाबी ठंड की दस्तक के साथ मौसम का 'U-Turn': 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, पूर्वांचल में झमाझम अलर्ट

पहाड़ी राज्यों में जारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बह रही ठंडी हवाओं का असर अब उत्तर प्रदेश में साफ देखने को मिल रहा है. राज्य में गुलाबी सर्दी ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है. पढ़िए आज कैसा रहेगा मौसम

Written By Preeti Chauhan
Published: Oct 26, 2026, 05:59 AM IST | Updated: Oct 26, 2026, 06:02 AM IST
Image Credit: UP Weather Today
Join

उत्तर प्रदेश मौसम पूर्वानुमान/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे मौसम करवट ले रहा है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों तक पहुंचने लगा है. सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंड महसूस हो रही है, हालांकि दोपहर में अभी भी तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक 25 अक्टूबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों, पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम सामान्य और सूखा रहने की उम्मीद है.

28 से फिर एक्टिव होगा सिस्टम

मौसम विभाग के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार 28 अक्टूबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी का दौर शुरू हो सकता है। इसके बाद 29 और 30 अक्टूबर को पूर्वांचल के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 31 अक्टूबर को भी कहीं-कहीं बारिश का सिलसिला बना रह सकता है. वहीं बात करें पश्चिमी यूपी की तो 28 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा. 29 से 31 अक्टूबर के बीच वहां भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट है.

इन जिलों में होगी भारी बारिश

29 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया में तेज बारिश का अनुमान है. इसके अलावा बांदा, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, देवरिया, मऊ, जौनपुर, सुल्तानपुर, बस्ती, कुशीनगर, संत कबीर नगर, महराजगंज, रायबरेली, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, भदोही और अंबेडकरनगर में भी बारिश हो सकती है.

पश्चिमी यूपी का हाल और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं

पश्चिमी यूपी में 28 अक्टूबर तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा.हालांकि, 29 से 31 अक्टूबर के बीच पश्चिमी हिस्से में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है.
 

दिन में धूप, रात में सर्दी

फिलहाल यूपी में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है. दिन में धूप से उमस बनी रहती है, लेकिन शाम होते ही पारा गिर जाता है.आधी रात के बाद से सुबह तक ठंडी हवा के कारण सिहरन बढ़ गई है, जिससे लोगों ने हल्के गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं.

यूपी में सर्दी की आहट! नोएडा-गाजियाबाद में ओले-बारिश के बाद निकले कंबल, हरदोई सबसे ठंडा, 28 से पूर्वांचल में बदलेगा मौसम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES