SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गुलाबी ठंड के बीच फिर बारिश की आहट: यूपी में कोहरा भी देगा दस्तक, लखनऊ समेत इन शहरों में बढ़ेगी सिहरन

यूपी में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं. 24 अक्टूबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहने का अनुमान है.

Written By Preeti Chauhan
Published: Oct 24, 2026, 05:51 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 06:07 AM IST
Image Credit: UP Weather Today
Join

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में जहां सुबह-शाम गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है वहीं, आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने की संभावना है. जानिए यूपी में आज का मौसम कैसा रहने वाला है.

24 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 24 अक्टूबर को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. हालांकि पश्चिमी यूपी के एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.  सुबह-शाम ठंडक बढ़ने लगी है और रात के समय कंबल ओढ़ने की जरुरत महसूस होने लगी है. महीने के आखिरी दिनों में पूर्वी यूपी में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है.

गुलाबी ठंड की शुरुआत

यूपी में गुलाबी ठंड की शुरुआत हो गई है. रात को चादर और कंबल का सहारा लेना पड़ रहा है. बारिश होने के बाद ठंड की एंट्री हो जाएगी. दिवाली से पहले ठंड यूपी को अपने आगोश में ले लेगी.

आने वाले दिनों का हाल भी जानें

25 से 27 अक्टूबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. इस दौरान किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि ओलावृष्टि से बागवानी और सब्जियों की फसलों को नुकसान हो सकता है.

पूर्वी यूपी में 28-29 को तेज बारिश के आसार

पूर्वी यूपी में मौसम ज्यादा बदलेगा.  28 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 29 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अनुमान है. मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों को फलों के बागों और सब्जियों की फसलों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

जानिए बड़े शहरों का हाल 

लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और आगरा में दिन का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.  सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा छाया रहेगा, जो दिन चढ़ने पर साफ हो जाएगा. कुल मिलाकर 25 से 27 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 28 अक्टूबर के बाद पूर्वी यूपी में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज मौसम लेगा करवट, 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, चलेंगी हवाएं

यूपी में बदलने लगी हवा की रंगत: सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, मौसम विभाग ने बताया आने वाले दिनों का हाल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES