SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UP Rajya Sabha Election: यूपी बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी, 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, नाम चौंकाने वाले

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर BJP आज अपने पत्ते खोल दिए हैं. पार्टी के 8 उम्मीदवार 6 अक्टूबर को CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में नामांकन दाखिल करेंगे.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 05, 2026, 09:30 AM IST | Updated: Oct 05, 2026, 03:33 PM IST
Image Credit: UP politics
Join

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल खत्म हो गई है.  भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी हो गई है. इसके साथ ही कई दिनों से चल रही नामों को लेकर अटकलों पर भी विराम लग गया है.

राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम

प्रकाश पाल
धर्मपाल सिंह 
प्रियंका सिंह रावत
राधाकांत ओझा
विधासागर सोनकर
गोपी कृष्ण पांडेय
रामप्रताप सिंह चौहान
श्रुति गंगवार

बीजेपी ने दो ब्राह्मम्ण चेहरे और दो महिलाओं को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है. वीएल वर्मा और हरदीप पुरी सिंह का नाम लिस्ट में नहीं है.  बीजेपी ने 8 में चार ओवीसी उम्मीदवार हैं.

6 अक्टूबर को दाखिल होगा नामांकन
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है. BJP के सभी 8 प्रत्याशी इसी दिन लखनऊ स्थित विधान भवन पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान पार्टी की ओर से शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिल सकता है.  नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रह सकते हैं.

16 अक्टूबर को 10 सीटों पर मतदान
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी.  उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे.
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी.  मतदान के बाद उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी. बता दें कि राज्यसभा चुनाव में प्रदेश के विधायक मतदान करते हैं.

NDA की स्थिति मजबूत
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर BJP नीत NDA की स्थिति मजबूत है. ऐसे में 10 सीटों के चुनाव में BJP गठबंधन की कई सीटों पर स्थिति स्पष्ट मानी जा रही है. हालांकि अतिरिक्त सीट को लेकर मुकाबला और रणनीतिक गतिविधियां सियासी तौर पर अहम रहेंगी. विपक्षी खेमे में समाजवादी पार्टी भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है. ऐसे में राज्यसभा चुनाव से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच रणनीतिक तैयारियां तेज हो गई हैं.

बीजेपी की सूची पर टिकी नजर
राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी की यूपी सूची पर इसलिए भी नजर है क्योंकि पार्टी ने अभी तक प्रदेश के सभी उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं. इससे पहले पार्टी उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से रुक्मिणी मल्लिक के नाम की घोषणा कर चुकी है. अब यूपी के उम्मीदवारों को लेकर फैसला होना बाकी है.

नामांकन की समय सीमा पास होने के कारण आज बीजेपी की ओर से सूची जारी होने की संभावना है. इसके साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि पार्टी कितने उम्मीदवार मैदान में उतारती है और चुनाव का मुकाबला किस तरह का रहने वाला है. इसलिए अब सभी की नजर BJP की आधिकारिक सूची पर है.

जानिए क्या है संख्या बल का गणित
राज्यसभा की कुल 10 सीटों पर चुनाव होना है.  इनमें से 8 पहले भाजपा के पास थी.  एक-एक सपा और बसपा के पास थी.  सपा इस समय रेस से पूरी तरह बाहर है. अब असल लड़ाई भाजपा और काग्रेस के भीतर है. संख्या बल के आधार पर बीजेपी सात सीटें आसानी से जीत सकती है और दूसरी प्राथमिकता के मत के आधार पर वह 8वी सीट भी मैनेज कर सकती है.वहीं, सपा दो सीटें आसानी से जीत सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES