SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी पुलिस की छुट्टियों पर 13 दिन का ब्रेक! त्योहारों तक सभी कर्मियों की ड्यूटी, DGP का सख्त आदेश

यूपी में 5 से 17 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. DGP राजीव कृष्ण ने निर्देश जारी किए हैं.दिवाली, छठ और देव दीपावली पर सुरक्षा के लिए CM योगी ने कई अहम निर्देश दिए.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 05, 2026, 10:36 AM IST | Updated: Nov 05, 2026, 10:43 AM IST
Image Credit: UP Police leave cancelled (AI Photo)
Join

लखनऊ: इस बार दिवाली-छठ पर यूपी पुलिस को छुट्टी नहीं मिलने वाली. सरकार ने साफ कर दिया है कि 5 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक कोई भी पुलिसकर्मी छुट्टी पर नहीं जाएगा. DGP राजीव कृष्ण की तरफ से पूरे प्रदेश के लिए ये ऑर्डर जारी कर दिया गया है. सभी जिलों के कप्तानों को कह दिया गया है कि ऑर्डर का सख्ती से पालन किया जाए. वजह एक ही है - त्योहारों में कानून-व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा.

योगी का सख्त मैसेज-उपद्रव बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही शासन से लेकर थाने तक सबको अलर्ट पर रख दिया है. दीपोत्सव, दिवाली, छठ और देव दीपावली-इन चारों बड़े त्योहारों में कोई गड़बड़ नहीं होनी चाहिए.  सीएम योगी ने साफ कहा है - त्योहार मनाओ, खुशी मनाओ, लेकिन उल्लास उपद्रव में नहीं बदलना चाहिए. जो भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उस पर जीरो टॉलरेंस वाली कार्रवाई होगी.

अयोध्या दीपोत्सव पर खास नजर

7 नवंबर को अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को लेकर सीएम ने खास समीक्षा की है.वहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा सबसे पहले है. बड़े मंदिरों और संवेदनशील जगहों पर एक्स्ट्रा फोर्स लगाने को कहा गया है.

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर

आजकल माहौल सबसे ज्यादा सोशल मीडिया से बिगड़ता है, इसलिए इस बार पुलिस की एक टीम 24 घंटे सोशल मीडिया पर नजर रखेगी. अफवाह फैलाई, भ्रामक पोस्ट डाली या भड़काऊ बयान दिया तो तुरंत केस होगा.

बाजारों में 24 घंटे पहरा

धनतेरस और दिवाली पर बाजारों में सबसे ज्यादा भीड़ होती है. इसलिए मुख्य बाजारों और दुकानों के आसपास 24 घंटे पुलिस रहेगी. पैदल गश्त बढ़ेगी, CCTV चालू रहेंगे और बड़े अफसर खुद सड़क पर उतरकर चेकिंग करेंगे. डायल-112 की गाड़ियां भी लगातार घूमती रहेंगी.

पटाखों के लिए अलग व्यवस्था

पटाखों की दुकानें अब भीड़भाड़ वाली जगह पर नहीं लगेंगी.  घनी आबादी से दूर, खुले और सुरक्षित मैदान में ही पटाखे बिकेंगे. फायर ब्रिगेड को भी 24 घंटे तैयार रहने को कहा गया है, ताकि आग की कोई घटना हो तो तुरंत संभाली जा सके.

बिजली-पानी और कर्मचारियों का पैसा

त्योहारों में बिजली कटे नहीं, इसके लिए शहर हो या गांव - सब जगह बिना रोस्टर के बिजली देने को कहा गया है. शुद्ध पीने का पानी भी मिलता रहे. साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय त्योहार से पहले ही उनके खाते में डालने के निर्देश दिए गए हैं.

किसानों के लिए भी निर्देश

किसानों को यूरिया और DAP खाद आसानी से मिले, इसके लिए DM को निगरानी रखने को कहा गया है. जो भी खाद की जमाखोरी करेगा, नकली संकट पैदा करेगा या महंगे दाम पर बेचेगा-उस पर तुरंत FIR होगी. धान खरीद केंद्रों पर भी किसानों को परेशान नहीं होना चाहिए. तौल एकदम साफ-सुथरी हो और कोई किसान अपनी उपज बेचे बिना खाली हाथ वापस न जाए.

दिवाली से पहले काशी, मथुरा और अयोध्या को दहलाने की धमकी: BHU, स्कूल और नगर निगम निशाने पर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
 

दिवाली से पहले यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, फर्रुखाबाद-संभल में पुलिस, PAC और RAF का फ्लैग मार्च

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES