App

UP Police सिपाही भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी: कटऑफ भी घोषित, देखें चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट

UP Police Constable Bharti Result: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया. चार महीने पहले लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी.

UP Police सिपाही भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी: कटऑफ भी घोषित, देखें चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट
Image Credit: UP Police Constable Final Result

UP Police Constable Bharti Result: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,679 पदों पर चयन होना है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं. आगे की प्रक्रिया से जुड़े निर्देश पढ़ सकते हैं.

फाइनल नतीजों के साथ कटऑफ देखें 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने फाइनल रिजल्ट के साथ ही श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दिया है. अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 266.57849 रहा है. आर्थिक रूप से कमजोर यानी EWS का 257.12296 कटऑफ रहा. अन्य पिछड़ा वर्ग का 263.7037, अनुसूचित जाति वर्ग का कटऑफ 252.81045 और अनुसूचित जनजाति का कटऑफ 238.28209 रहा है.

जून में कराई गई थी लिखित परीक्षा 
योगी सरकार ने यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा था. इसमें सिविल पुलिस, पीएसी, आर्म्ड पुलिस, यूपीएसएसएफ, महिला बटालियन, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर के पदों के लिए 28 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 8, 9 और 10 जून 2026 को लिखित परीक्षा संपन्न कराई थी. अब भर्ती प्रक्रिया का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

किस पद के ​लिए कितने पद? 
इनमें सिविल पुलिस के 10,469 पद भरे जाएंगे. वहीं, पीएसी और आर्म्ड पुलिस में 15,131 पदों पर अभ्यर्थियों को तैनाती दी जाएगी. उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल यानी UPSSF में 1,341 पद भरे जाएंगे. महिला बटालियन में सिपाही के 2,282 पदों को भरा जाएगा. घुड़सवार पुलिस में सिपाही के 71 पदों पर अभ्यर्थियों को तैनाती दी जाएगी. पुरुष जेल वार्डर के 3,279 और महिला जेल वार्डर के 106 आरक्षियों को तैनाती मिलेगी.

महिला अभ्यर्थियों का रहा दबदबा
यूपी पुलिस भर्ती में कुल 4,481 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. महिला बटालियन में सिपाही के 2,282 पदों के अलावा अन्य संबंधित पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयन किया गया है. 

कहां देख सकते हैं रिजल्ट
जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था. वह भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर फाइनल रिजल्ट और कटऑफ देख सकते हैं. अभ्यर्थी ध्यान दें कि पदवार कटऑफ भी जारी की गई है. वहां से अपना रिजल्ट और कटऑफ देख सकते हैं. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More