App

UP NEET UG 2026 Counselling: पहले चरण के दाखिले बहाल, 21 सितंबर से च्वाइस फिलिंग; जानें पूरा संशोधित शेड्यूल

UP NEET UG Counselling 2026: यूपी नीट यूजी-2026 की काउंसलिंग को लेकर पिछले पांच दिनों से चल रहा असमंजस अब खत्म हो गया है. यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग फर्स्ट राउंड में जो अभ्यर्थी दाखिला ले चुके थे, उनका एडमिशन बरकरार रहेगा. इससे पहले सात सितंबर को हुई काउंसिलिंग इसके पहले रद्द कर दी गई थी.

UP NEET UG 2026 Counselling: पहले चरण के दाखिले बहाल, 21 सितंबर से च्वाइस फिलिंग; जानें पूरा संशोधित शेड्यूल
Image Credit: UP NEET UG counselling 2026

UP NEET UG Counselling 2026: यूपी में NEET UG-2026 की काउंसलिंग को लेकर पिछले पांच दिनों से चल रहा असमंजस अब खत्म हो गया है. शासन ने पहले चरण की काउंसलिंग को बहाल कर दिया है. एक से 7 सितंबर के बीच सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सा विश्वविद्यालयों में सीट मिलने के बाद दाखिला ले चुके अभ्यर्थियों का प्रवेश कायम रहेगा. ऐसे अभ्यर्थियों को दोबारा काउंसलिंग में शामिल होने की जरूरत नहीं होगी.

वहीं, दूसरे चरण की काउंसलिंग का संशोधित कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है. इसके तहत 21 सितंबर को मेरिट सूची जारी होगी और इसी दिन दोपहर 2 बजे से च्वाइस फिलिंग शुरू होगी.

21 सितंबर को मेरिट, 25 सितंबर को सीट आवंटन
संशोधित कार्यक्रम के मुताबिक दूसरे चरण की मेरिट सूची 21 सितंबर को जारी की जाएगी. इसी दिन दोपहर 2 बजे से अभ्यर्थी च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे.

21 सितंबर: मेरिट सूची जारी, दोपहर 2 बजे से च्वाइस फिलिंग
24 सितंबर: सुबह 11 बजे तक च्वाइस फिलिंग
25 सितंबर: सीट आवंटन का परिणाम
26 सितंबर से 1 अक्टूबर: आवंटन पत्र डाउनलोड और संबंधित कॉलेज में दाखिला

दूसरे चरण में खाली रह गई मेडिकल सीटों का आवंटन नई मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा.

50% से अधिक आरक्षण पर उठे विवाद के बाद रुकी थी काउंसलिंग
मेडिकल कॉलेजों में 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण के आधार पर हुए दाखिलों को लेकर विवाद के बाद दूसरे चरण की काउंसलिंग पर रोक लगाई गई थी. 17 सितंबर से प्रस्तावित दूसरे चरण की काउंसलिंग रोक दी गई. इसके बाद 18 सितंबर को पहले चरण को निरस्त कर नए सिरे से च्वाइस फिलिंग कराने का निर्णय लिया गया था. 19 सितंबर को च्वाइस फिलिंग का लिंक खोला गया, लेकिन अभ्यर्थियों को विकल्प नहीं मिला. 20 सितंबर की सुबह पहले चरण को फिर स्थगित करने की सूचना जारी हुई और शाम को नया आदेश जारी कर पहले चरण के दाखिलों को बहाल कर दिया गया.

अदालत में चार सरकारी मेडिकल कॉलेजों का मामला
चार राजकीय मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण से जुड़ा मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. शासन ने स्पष्ट किया है कि आगे की कार्रवाई संबंधित अदालतों के आदेश के अनुसार होगी. दूसरे चरण में खाली सीटों का आवंटन नई मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा.

अभ्यर्थी कहां देखें अपडेट?
अभ्यर्थियों को काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी और संशोधित कार्यक्रम के लिए UP NEET के आधिकारिक पोर्टल पर जारी नोटिस देखना चाहिए.

हेल्पलाइन नंबर:
8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700
समय: सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More