SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आगरा में दोबारा होंगे मतदान: MLC चुनाव में बूथ कैप्चरिंग पर चुनाव आयोग का फैसला

आगरा में बूथ कैप्चरिंग की शिकायत पर चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन देखने को मिला है. चुनाव आयोग ने तीन बूथों की पोलिंग को निरस्त कर दिया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 24, 2026, 10:22 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 10:28 PM IST
Image Credit: AI Image
Join

यूपी एमएलसी चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. आगरा खंड शिक्षक चुनाव में बूथ कैप्चरिंग और धांधली के आरोप पर चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. चुनाव आयोग ने आगरा के खंड शिक्षक मतदान में तीन बूथों की पोलिंग को निरस्त कर दिया है. चुनाव आयोग के मुताबिक, खेरागढ़ तहसील कैंपस के बूथ संख्या 20, सैयां क्षेत्र पंचायत कार्यालय के बूथ संख्या 21, फतेहाबाद क्षेत्र पंचायत कार्यालय के बूथ संख्या 26 के सभी कक्ष संख्या 1 के मतदान अब दोबारा 26 अक्टूबर को होगा.  

झांसी में भाजपा सांसद का ही नाम गायब  

झांसी में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव में वोटर लिस्ट में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है. झांसी-ललितपुर के भाजपा सांसद अनुराग शर्मा का ही नाम वोटर लिस्ट में नहीं मिला. इसके कारण वह मतदान नहीं कर सके. बताया गया कि भाजपा सांसद अनुराग शर्मा को नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 255 पर मतदान करना था, लेकिन जब वह बूथ पर पहुंचे तो मतदाता सूची में उनका नाम ही नहीं था. ऐसे में वह वोट नहीं डाल सके.

बीजेपी सांसद ने क्या कहा?  

इस पर भाजपा सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि कोई तकनीकी समस्या रही होगी. वह हर बार मतदान करते रहे हैं. इस बार भी फॉर्म भरा था, शायद उसमें कोई कमी रह गई होगी. बता दें कि इससे पहले भी वोटर लिस्ट में कई मतदाताओं के नाम में गड़बड़ी सामने आई थी, जिसमें किसी के नाम की जगह 'खालिद अली ने कहा' और पिता के नाम की जगह 'बीकॉम' लिखा मिला था. अब सांसद का नाम ही गायब मिलने से मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

निष्पक्ष मतगणना की मांग  

आगरा खंड स्नातक निर्दलीय प्रत्याशी युवराज अम्बरीश पाल ने शनिवार को प्रेसवार्ता की. युवराज अम्बरीश पाल ने अपनी जीत पक्की होने का दावा किया. उन्होंने कार्यकर्ता, पोलिंग एजेंट और मतदाताओं का आभार जताया. आगरा के अलावा अन्य जिलों में भरपूर समर्थन मिलने का दावा किया है. वहीं, आगरा समेत कई जिलों में मतदान में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं. निर्दलीय प्रत्याशी ने चुनाव की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए. उन्होंने मतगणना निष्पक्ष कराने की मांग की है.

कांग्रेस का गंभीर आरोप

वहीं, पीलीभीत में कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार का आरोप है कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर जिन दो एसडीएम पर एफआईआर हुई है, उनको बचाने के लिए फॉर्म 8 इकट्ठा किया जा रहा है. आरोप है कि जिन 13000 से ज्यादा लोगों के एपिक नंबर पर दूसरों के नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कर दिए गए थे, उसमें किसी का भी फार्म 8 ऑनलाइन या ऑफलाइन नहीं आया था. इसी के चलते यह गड़बड़ी पकड़ी गई थी. अब फॉर्म 8 प्रशासन इकट्ठे कर रहा है, ताकि आरोपी एसडीएम को बचाया जा सके.

ब्रजेश पाठक ने सभी सीट जीतने का दावा किया  

चंदौली के सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की ओर से आयोजित भव्य श्रीराम कथा के समापन समारोह में शामिल होने पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में बीजेपी सभी सीटें जीत रही हैं. अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया समझ चुके हैं कि उनकी जमीन खिसक चुकी है. कानून-व्यवस्था को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अमन-चैन पसंद कर रही है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर और इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर स्थिति में हैं. 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाएगी.

यह भी पढ़ें ; कांग्रेस का पुराना गढ़, नया सियासी दांव: प्रयागराज से बदलेगी पूर्वांचल की सियासत? 2027 में वापसी का रोडमैप तैयार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES