भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /कांग्रेस का पुराना गढ़, नया सियासी दांव: प्रयागराज से बदलेगी पूर्वांचल की सियासत? 2027 में वापसी का रोडमैप तैयार

कांग्रेस का पुराना गढ़, नया सियासी दांव: प्रयागराज से बदलेगी पूर्वांचल की सियासत? 2027 में वापसी का रोडमैप तैयार

कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरने के लिए संगमनगरी पहुंच रही हैं. यहां से पूर्वांचल को साधने की तैयारी है.

Written ByAmitesh Pandey
Published: Oct 24, 2026, 04:25 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 04:39 PM IST
joinshare
कांग्रेस का पुराना गढ़, नया सियासी दांव: प्रयागराज से बदलेगी पूर्वांचल की सियासत? 2027 में वापसी का रोडमैप तैयार
Image Credit: Z Creative (AI Image)

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

यूपी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी है. अब कांग्रेस ने पूर्वांचल में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने की रणनीति पर काम तेज कर दिया है. कांग्रेस पार्टी की संगम नगरी प्रयागराज से पूर्वांचल को साधने की तैयारी है. 25 अक्टूबर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की अगुवाई में प्रयागराज में होने वाली अहम बैठक में पार्टी की रणनीति को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले भी लिए जा सकते हैं. इस बैठक में कांग्रेस पार्टी ने प्रयागराज के आस-पास के जिलों के पदाधिकारियों को बुलाया है. ऐसे में सवाल है कि क्या प्रयागराज से कांग्रेस पूर्वांचल में अपनी सियासी ताकत बढ़ाने का नया रास्ता तलाशेगी?.

संगठन को धार देने की कोशिश  

संगम नगरी प्रयागराज कांग्रेस के लिए सियासी तौर पर बेहद अहम शहर माना जाता है. कभी यह शहर कांग्रेस पार्टी का गढ़ था, लेकिन समय के साथ कांग्रेस पार्टी की सियासी जमीन यहां से पूरी तरह से खिसक गई. अब कांग्रेस की इसी धरती से पूर्वांचल में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति तैयार करने की कवायद है. माना जा रहा है कि रविवार को होने वाली बैठक में संगठन को धार देने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर गम्भीर मंथन होने की उम्मीद है.

प्रमोद तिवारी की पूर्वांचल के ब्राह्मणों में मजबूत पकड़  

कांग्रेस की नजर पूर्वांचल की उन सीटों पर भी होगी, जहां पार्टी लंबे समय से अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस पाने की कोशिश कर रही है. ऐसे में प्रयागराज की बैठक को सिर्फ एक संगठनात्मक बैठक नहीं, बल्कि पूर्वांचल में कांग्रेस की सियासी सक्रियता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना मूलतः भले ही प्रतापगढ़ से हैं, लेकिन उनका रहना प्रयागराज में ही होता है. आराधना मिश्रा मोना के पिता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की पूर्वांचल के ब्राह्मण तबके के साथ ही अन्य वर्गों में मजबूत पकड़ मानी जाती है. इसलिए संगम नगरी में कांग्रेस की होने वाली बैठक को आगामी चुनाव के लिहाज से पूर्वांचल के लिए अहम माना जा रहा है.

कांग्रेस करेगी चुनावी शंखनाद

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने बताया कि रविवार को कांग्रेस संगम नगरी से पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद करने जा रही है. कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने कहा कि पूर्वांचल कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद अहम है. इसलिए प्रयागराज में एक बड़ी बैठक के जरिए चुनावी रणनीति पर मंथन और चिंतन किया जाएगा. कार्यकर्ताओं और पदाधिकायों को जमीन स्तर पर सक्रिय किया जाएगा. साथ ही उनमें जोश भरा जाएगा. 

(प्रयागराज से मोहम्मद गुफरान की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें ; कैबिनेट मंत्री नंदी के ऑफिस में 'डिजिटल सेंधमारी': दराजों से गायब मिले दस्तावेज, डेटा भी साफ; दो पूर्व कर्मचारियों पर FIR
 

Add Zee News as a Preferred Source