SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'यूपी MLC चुनाव में उतरी ही नहीं थी कांग्रेस, बौखला गए हैं मोदीजी'- MLC नतीजों पर बोले अजय राय

कांग्रेस नेता अजय राय ने बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि बीजेपी का सूपड़ा साफ होने वाला है. 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा फोकस पिंडरा विधानसभा क्षेत्र पर है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 29, 2026, 10:18 AM IST | Updated: Oct 29, 2026, 10:25 AM IST
Image Credit: Ajay Rai
Join

वाराणसी: वाराणसी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय राय ने साफ किया कि उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न एमएलसी चुनाव (MLC Election) में कांग्रेस पार्टी उतरी ही नहीं थी, इसलिए इन नतीजों से कांग्रेस के प्रदर्शन का आकलन करना गलत है।

"बीजेपी और मोदी जी बौखला गए हैं, सूपड़ा साफ होना तय"

एमएलसी चुनाव के नतीजों को लेकर पूछे गए सवाल पर अजय राय ने कहा, "उत्तर प्रदेश में तो कांग्रेस पार्टी लड़ी ही नहीं थी। यूपी में तो हम उतरे ही नहीं थे। निश्चित तौर पर मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि मोदी जी अब पूरी तरीके से बौखला गए हैं। आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी का सूपड़ा साफ होने वाला है।"

2027 चुनाव के लिए पिंडरा पर पूरा फोकस

वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों और अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर पूछे गए सवाल पर अजय राय ने पिंडरा सीट से अपनी दावेदारी और तैयारी के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि वे अपनी पुरानी सीट पिंडरा पर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

अजय राय ने कहा, "पिंडरा मेरा परिवार है। मैं पूरी तरह से पिंडरा पर ही कंसंट्रेट (ध्यान केंद्रित) हूं। वहां दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और जनता का भरपूर प्यार हमें मिल रहा है। पिंडरा में हमारे बड़े भाई, छोटे भाई, मां और पिता समान बुजुर्गों का पूरा आशीर्वाद है। वहां हर जाति और वर्ग के लोग हमारे साथ हैं। मैं वहां से निर्दलीय भी चुनाव जीत चुका हूं और उसके बाद कांग्रेस से भी जीता हूं। पिंडरा की जनता का पूरा स्नेह और आशीर्वाद हमारे साथ खड़ा है।"

अजय राय के इस बयान को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पिंडरा क्षेत्र में उनकी सक्रियता और बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस के राजनीतिक रुख के संदर्भ में देखा जा रहा है. हालांकि, चुनावी तैयारियों को लेकर उन्होंने फिलहाल पिंडरा पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखने की बात कही है.

'अब्‍दुल अब दरी नहीं बिछाएगा...जो योगी को नहीं चाहते, उनके साथ मिलकर बनाएंगे गठबंधन', ओवैसी आखिर चाहते क्‍या हैं?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES