SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में MLC चुनाव के लिए मतदान जारी; इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक में सबसे कम वोटिंग

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों (स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) के लिए आज मतदान जारी है. वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है जो शाम 4 बजे तक संपन्न होगी. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला BJP और SP के बीच माना जा रहा है, जबकि कांग्रेस और बसपा मैदान में नहीं हैं.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 23, 2026, 06:40 AM IST | Updated: Oct 23, 2026, 01:07 PM IST
Image Credit: UP MLC Election 2026
Join

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज, 23 अक्टूबर को वोटिंग जारी है. मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा  शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में होने वाले इस चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.  चुनाव के मद्देनजर कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. यानी दो दिन स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, लखनऊ में शराब की दुकानों, बार, मॉडल शॉप और सैन्य कैंटीन को भी बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं.

12 बजे तक मतदान प्रतिशत

जालौन उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के तहत जालौन में 12 बजे तक 18.84 प्रतिशत मतदान हुआ.

जनपद चित्रकूट उ०प्र० विधान परिषद इलाहाबाद/ झांसी खंड के स्नातक / शिक्षण निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 कुल बूथ संख्या -13 पुरुष 8488, महिला 3134 कुल मतदाता -11622 12 बजे तक 15.3 प्रतिशत मतदान हुआ.

अलीगढ़ ब्रेकिंग आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जिले में मतदाताओं द्वारा प्रातः 12:00 बजे तक 21.60 % शिक्षक मतदाता तथा 17.03% स्नातक मतदाताओं द्वारा मतदान कार्य पूर्ण किया गया है.

आजमगढ 12 बजे तक का अपडेट टोटल-2994 वोट 34.85%.

बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक में सबसे ज्यादा 38.16% मतदान
गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक में दूसरे नंबर पर 36.07 प्रतिशत मतदान 
तीसरे नंबर पर वाराणसी खंड शिक्षक में 34.71 प्रतिशत मतदान
इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक में सबसे कम 13.35% मतदान

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 में दोपहर 12 बजे तक 39.18 प्रतिशत मतदान
जनपद गोण्डा के समस्त 12 मतदेय स्थलों पर गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. अपराह्न 12:00 बजे तक कुल 39.18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र दिनांक 23.10. 2026 मध्यान 12:00 बजे तक का पोल प्रतिशत 9.54
हमीरपुर:-स्नातक MLC चुनाव वोटिंग जारी. दोपहर 12 बजे तक 15.96% हुआ मतदान
बलिया में  12 बजे तक स्नातक में 32.66 प्रतिशत शिक्षक में 16.57 प्रतिशत वोट पड़ा है.
बिजनौर जनपद में बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन 2026 में अपराह्न 12:00 बजे तक 35.57 प्रतिशत मतदान हुआ है.
 

10 बजे तक मतदान

लखनऊ-मतदान अपडेट- पोलिंग प्रतिशत (10:00 बजे) खंड स्नातक 8% खंड शिक्षक 9%

जनपद आजमगढ़ में एमएलसी शिक्षक चुनाव में 10 बजे तक का अपडेट। टोटल- 954 वोट व 11.57%

अमरोहा में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए मतदान जारी है.अमरोहा जनपद में सुबह 10 बजे तक 18.8 प्रतिशत वोटिंग

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान जारी है. शुक्रवार सुबह 8 बजे से जनपद के सात मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हुई। सुबह 10 बजे तक 18.8 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

संतकबीरनगर में शिक्षक एम एल सी चुनाव 10 बजे तक जिले में 14.48 % मतदान.

मुरादाबाद -शिक्षक खंड निर्वाचन एमएलसी चुनाव को लेकर मुरादाबाद मे मतदान जारी.सुबह 10:00 बजे तक मुरादाबाद मे हुआ 15.03 प्रतिशत मतदान.

संभल MLC चुनाव का मतदान जारी
10:00 बजे तक 9.,60% फीसदी मतदान. जनपद में 7 मतदान केंद्रों पर हो रहा है मतदान.

आगरा खंड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन-2026 में 10 बजे तक का मतदान प्रतिशत 
आगरा खंड शिक्षक आगरा -7.13 प्रतिशत फिरोजाबाद -8.69 मथुरा -4.60 अलीगढ़ -6.50 एटा- 8 मैनपुरी -12 इटावा- 15 फर्रुखाबाद -15.53 कासगंज- 6.89 हाथरस -8.89 औरैया-8.58 कन्नौज -14.06 कुल 9.66 आगरा खंड स्नातक आगरा -5.88 प्रतिशत फिरोजाबाद -6.50 मथुरा -4.45 अलीगढ़ -7.23 एटा- 4.00 मैनपुरी -14 इटावा- 4.50 फर्रुखाबाद -10 कासगंज- 6.02 हाथरस -13.84 औरैया-4.95 कन्नौज -7.09 कुल -7.37 
 

सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान

एमएलसी चुनाव में शिक्षक और स्नातक वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. बात करें कांग्रेस और बसपा की तो इन सीटों ने  अपने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं.

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में आगरा समेंत संबंधित क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों की सीटें शामिल हैं. पोलिंग बूथ पर पोलिंग पार्टियों की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है.

मतदाता सूची की त्रुटियों को लेकर निर्वाचन अधिकारी के निर्देश

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची में लिपिकीय त्रुटियों के कारण किसी भी वोटर  को मतदान से वंचित नहीं किया जाए.  पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान मतदाता सूची में ऐसी कमियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है.इसके अलावा निर्देश दिए गए हैं कि मतदाताओं की शिकायतों के फौरन समाधान करने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, प्रदेश में पहली बार शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची ऑनलाइन तैयार की गई है. मतदाताओं को ऑनलाइन आवेदन करने के साथ घर बैठे अपने मतदान केंद्र और मतदाता क्रमांक की जानकारी मिलने की सुविधा भी दी गई है.

लखनऊ में 23 और 27 अक्टूबर को शराब की बिक्री पर रोक

एमएलसी चुनाव के मतदान और मतगणना को देखते हुए लखनऊ में 23 और 27 अक्टूबर को शराब की बिक्री पर बैन लगाया गया है. दो दिन शराब की दुकानों के अलावा बार, मॉडल शॉप और सैन्य कैंटीन भी बंद रहेंगी.  23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है.

कई जिलों में स्कूल बंद

एमएलसी चुनाव के चलते लखनऊ में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्डों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है.इसके अलावा गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, वाराणसी और मेरठ में भी स्कूलों की छुट्टी की सूचना दी गई है.  

हरि सिंह ढिल्लों ने किया ऐतिहासिक जीत का दावा

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने मतदान से पहले Zee Media से बातचीत में रिकॉर्ड मतों से जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि पांच साल पहले भी उन्होंने देश में पहला स्थान हासिल किया था और इस बार पहले से अधिक वोटों से जीत दर्ज करेंगे. डॉ. ढिल्लों ने अपनी जीत का भरोसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की ओर से शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों पर जताया. उन्होंने शिक्षकों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा को सरकार का अहम कदम बताया. इसके साथ ही प्रदेश की कानून-व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब गुंडाराज के बजाय कानून का राज है. भाजपा प्रत्याशी ने दावा किया कि स्कूल-कॉलेजों में गुंडागर्दी पर अंकुश लगा है और व्यवस्था कानून के अनुसार संचालित हो रही है.

यह भी पढ़ें-यूपी में स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे: MLC चुनाव को लेकर कई जिलों में छुट्टी का ऐलान, ड्राई डे घोषित

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES