SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में 'आफत' की बारिश: 59 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, वाराणसी-मुरादाबाद समेत कई शहरों में स्कूल बंद

UP School Closed 26 September: लगातार हो रही भारी बारिश के चलते यूपी के कई जिलों में जनजीवन प्रभावित है. बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई जगह स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है. मौसम विभाग के अलर्ट के बीच प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

Written By Preeti Chauhan
Published: Sep 26, 2026, 07:26 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 07:30 AM IST
Image Credit: UP Rain Alert
Join

UP School Closed 26 September/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी भारी बारिश और बाढ़ (Flash Flood) की चेतावनी के बाद शासन से लेकर जिला प्रशासन तक अलर्ट मोड पर आ गया है. प्रदेश के 59 जिलों में मौसम खराब रहने और मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया गया है. मौसम की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय निर्देश जारी किए हैं, जिसके बाद राज्य के तमाम जिलों में 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश
सीएम योगी ने रेड अलर्ट और बाढ़ की आशंका वाले जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को तत्काल स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं. निर्देश हैं कि सभी डीएम स्वयं धरातल पर उतरकर राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभालें. जीर्ण-शीर्ण मकानों और झोपड़ियों में रह रहे लोगों को निकटतम राहत शिविरों में तुरंत पहुंचाया जाए. नदियों के बढ़ते जलस्तर, संभावित बाढ़ और शहरी जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों में लगातार चौकसी बरतने के आदेश दिए गए हैं.

इन जिलों में 26 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी (जिलावार विवरण)
वाराणसी: जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी बोर्ड (परिषदीय, सहायता प्राप्त, CBSE, ICSE) के स्कूलों में शिक्षण कार्य बंद किए गए हैं.  मौसम विभाग के पूर्वानुमान और लगातार बारिश को देखते हुए फैसला लिया गया है. सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश हैं.

मुजफ्फरनगर: डीएम उमेश मिश्रा के आदेश पर कक्षा 1 से 12वीं तक और सभी इंटर कॉलेजों में अवकाश है. यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई स्कूल बंद रहेंगे. सभी इंटर कॉलेजों में भी अवकाश रहेगा.

मुरादाबाद: भारी बारिश के अलर्ट के बीच देर रात जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी कर नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल बंद किए गए.

रायबरेली: डीएम के निर्देश पर डीआईओएस (DIOS) ने कक्षा 1 से इंटरमीडिएट तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है.

सुल्तानपुर: भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश.

बरेली: कल दिनभर हुई मूसलाधार बारिश और जलभराव को देखते हुए BSA डॉ. विनीता ने कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल बंद करने के निर्देश दिए. मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश की  चेतावनी दी है.

जौनपुर: जिले में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है. 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है.

चंदौली: मौसम विभाग के पूर्वानुमान और जिले में हो रही रुक-रुककर बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर चंदौली में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय 26 सितंबर को बंद रहेंगे.

मौसम विभाग की चेतावनी: कहां कैसा अलर्ट?
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 59 जिलों में मौसम बिगड़ा रहेगा, जिसके तहत अलर्ट जारी किए गए हैं.

रेड अलर्ट (अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी) वाले जिले
श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर.

ऑरेंज अलर्ट (भारी से बहुत भारी बारिश) वाले जिले
लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, देवरिया, कानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली सहित अन्य जिले.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES