UP में 6 IAS अफसरों का ट्रांसफर: आगरा से आजमगढ़ तक बदले गए CDO, सीएम योगी का फैसला
IAS Transfer in UP: योगी सरकार ने बुधवार को 6 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. कई जिलों के सीडीओ भी बदले गए हैं.
IAS Transfer in UP: यूपी में योगी सरकार ने बुधवार को एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल कर दिया है. योगी सरकार ने बुधवार को 6 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. आईएएस अफसर धीरेंद्र सिंह सचान को पंचायती राज का निदेशक बनाया गया है. वहीं, राकेश कुमार पटेल को विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है. केके देशभूषण को मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ बनाया गया है.
अमित कुमार आगरा के सीडीओ बनाए गए
इसके अलावा आईएएस अफसर राजेश कुमार को विशेष सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन की जिम्मेदारी दी गई है. प्रतिभा सिंह को अपर आयुक्त आगरा मंडल बनाया गया है. अमित कुमार को मुख्य विकास अधिकारी आगरा बनाया गया है. देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को प्रतीक्षारत किया गया है.
अक्टूबर के पहले सप्ताह में भी हुए थे ट्रांसफर
बता दें कि इससे पहले योगी सरकार ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में 15 आईएएस और 23 पीसीएस अफसरों का तबादला कर दिया था. योगी सरकार ने जौनपुर, मऊ और लखीमपुर खीरी समेत अन्य जिलों के मुख्य विकास अधिकारी भी बदल दिए थे. साथ ही अर्चना गहरवार को कुलसचिव AKTU बनाया गया था. वहीं, रीना सिंह को केजीएमयू का कुलसचिव बनाया गया था. यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने अब एक बार और आईएएस अफसरों का तबादला किया है.
अगस्त महीने में भी हुए थे तबादले
योगी सरकार ने अगस्त महीने में भी 13 13 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया था. कई मंडलायुक्त बदले थे. आईएएस अनिल ढींगरा गोरखपुर के मंडलायुक्त थे, उन्हें आवास आयुक्त उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमांकन तथा सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग बनाया था. आईएएस इंद्र विक्रम सिंह को कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के सचिव तथा राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक पद से हटाकर गोरखपुर का नया मंडलायुक्त बनाया था.
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव भी बदले गए थे
वैभव श्रीवास्तव को बस्ती का नया मंडलायुक्त बनाया गया था. शुभम कुमार को बरेली का मंडलायुक्त बनाया गया था. डॉ. लोकेश एम प्रयागराज का नया मंडलायुक्त बनाया गया था. गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव भी बदले गए थे. पुष्प राज को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया था. वह गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव थे. गोरखपुर में स्थानीय लोगों की शिकायत पर गाज गिरी थी. बारिश में जलभराव आदि के चलते उनपर एक्शन हुआ था.