SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मिशन-2027 के लिए BJP के 5 ब्रह्मास्त्र तैयार, मथुरा चिंतन शिविर में बनी लगातार तीसरी बार सत्ता वापसी की रणनीति

यूपी चुनाव 2027 के लिए भाजपा ने मथुरा चिंतन शिविर में पांच प्रमुख मुद्दों पर रणनीति बनाई. मंदिर, UCC, विकास, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रवाद होंगे एजेंडे में.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 17, 2026, 12:03 IST | Updated: Nov 17, 2026, 12:09 IST
Image Credit: BJP Mission 2027 (Ai photo)
Join

Mathura Chintan Shivir: यूपी में 2027 का चुनाव अभी दूर है, लेकिन भाजपा ने अभी से मैदान सजा दिया है. मथुरा में 2 दिन तक चले मंथन में तय हो गया कि पार्टी इस बार किन मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी. पार्टी का टारगेट साफ है-यूपी में हैट्रिक.यानी लगातार तीसरी बार सरकार बनाना. बैठक में हिंदुत्व, समान नागरिक संहिता (UCC), विकास, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रवाद को चुनावी एजेंडे में प्रमुखता देने पर मंथन हुआ. इसके लिए 5 मुद्दों को चुना गया है.

पहला दांव - मथुरा का मंदिर

अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी. पार्टी ने साफ कर दिया है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि उसके लिए सिर्फ चुनावी नारा नहीं, बल्कि भावनात्मक मुद्दा है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शिविर में कहा-अयोध्या में राम मंदिर बन गया, अब मथुरा में कृष्ण मंदिर बनेगा. 2027 में सरकार बनते ही 6 महीने के अंदर इस पर काम शुरू होगा.

दूसरा दांव-UCC एक देश, एक कानून

UCC को लेकर भाजपा अब यूपी में भी बड़ा दांव खेलने जा रही है. अमित शाह पहले ही इस पर इशारा कर चुके हैं. हालांकि शिविर में ये भी माना गया कि UCC को लेकर कुछ वर्गों में नाराजगी है. उस नाराजगी को कैसे दूर करना है, इस पर अलग से प्लान बन रहा है.

तीसरा दांव-विकास

भाजपा इस बार भी विकास को अपना सबसे मजबूत हथियार मानेगी. एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेट्रो, सड़कें-इन सबको गिनाया जाएगा. खासकर अयोध्या, काशी और मथुरा में जो बदलाव हुआ है, उसे जनता के सामने रखा जाएगा.पार्टी का फोकस बुनियादी ढांचे में हुए बदलाव को चुनावी चर्चा का हिस्सा बनाने पर रहेगा.

चौथा दांव-कानून व्यवस्था

2017 से पहले यूपी कैसा था और अब कैसा है, यही भाजपा की लाइन होगी.  माफिया पर कार्रवाई, महिला सुरक्षा और अपराध में कमी को पार्टी अपना रिपोर्ट कार्ड बताएगी.

पांचवां दांव-राष्ट्रवाद

आखिरी और सबसे बड़ा मुद्दा राष्ट्रवाद होगा. विपक्ष को राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर घेरने की तैयारी है. तो कुल मिलाकर, मथुरा शिविर से भाजपा ने 2027 की लड़ाई के लिए अपनी पिच तैयार कर ली है. अब देखना है कि ये 5 ब्रह्मास्त्र बूथ तक पहुंचकर कितना असर दिखाते हैं.

यूपी में BJP विधायकों का कट सकता है टिकट! किसी की बदलेगी सीट, मिशन-2027 के लिए तैयार हुआ नया फॉर्मूला

राम से काशी और अब कृष्ण की नगरी, 2027 के लिए योगी का क्या है प्लान?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES