SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कैबिनेट मंत्री नंदी के ऑफिस में 'डिजिटल सेंधमारी': दराजों से गायब मिले दस्तावेज, डेटा भी साफ; दो पूर्व कर्मचारियों पर FIR

यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दो युवकों के खिलाफ प्रयागराज के कोतवाली में FIR दर्ज कराई है. आरोप है कि सोशल मीडिया टीम से जुड़े दो युवकों ने जरूरी डिजिटल डाटा के अलावा उनके दफ्तर में मौजूद महत्वपूर्ण दस्तावेज को गायब कर दिया है.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 24, 2026, 02:03 PM IST | Updated: Oct 24, 2026, 02:07 PM IST
Join

प्रयागराज, मो. गुफरान: यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के दफ्तर से डिजिटल डाटा और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब होने का मामला सामने आया है. मंत्री नंदी की सोशल मीडिया टीम से जुड़े दो युवकों के खिलाफ प्रयागराज के कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है. आरोप है कि दोनों युवकों ने न सिर्फ दफ्तर का डिजिटल डेटा गायब किया, बल्कि मंत्री का फर्जी सरकारी लेटरपैड भी तैयार किया है, जिसका गलत इस्तेमाल होने की आशंका जताई गई है.

बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

यह पूरा मामला प्रयागराज के बहादुरगंज इलाके का है, जहां कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का आवास और कार्यालय है. यहीं से उनकी सोशल मीडिया टीम काम करती है. मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के मीडिया सलाहकार दिव्यांशु शेखर सिंह की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई है. जिस पर पुलिस ने बीएनएस की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़िए: शिवा शर्मा केस: श्रद्धा दुबे से जेल में मिलने कोई नहीं आया, रात के खाने में मिली उड़द दाल और आलू-मेथी

महत्वपूर्ण दस्तावेज, हार्ड डिस्क और डिजिटल डेटा गायब

नंदी के मीडिया सलाहकार दिव्यांश शेखर सिंह के मुताबिक, सोशल मीडिया की टीम में ग्राफिक्स डिजाइन और वीडियो एडिटिंग का काम गौरव मिश्रा देखता था. उसके पास मंत्री से संबंधित डिजिटल डाटा, फोटो, हार्ड डिस्क और यूट्यूब अकाउंट का एक्सेस था. कार्यालय के कर्मचारियों ने कंप्यूटर और दराज की जांच की तो डिजिटल डाटा और महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं मिले.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

आरोप है कि गौरव मिश्रा ने पहले मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के यहां काम कर चुके दुर्गेश कुमार सिंह के साथ मिलकर उनके महत्वपूर्ण डिजिटल डाटा के अलावा दस्तावेज भी गायब कर दिया है. दोनों ने मंत्री के फर्जी सरकारी लेटरपैड भी बनाए. कोतवाली थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है. मामले की जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़िए: इश्क, वीडियो और रहस्यमयी मौत: चार दिन से लापता युवक का गोमती में मिला शव, हत्या की आशंका से गरमाया माहौल

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES