SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अचानक अंधेरा और सायरन की आवाज सुनकर न हों परेशान! UP के 75 जिलों 6 बजे होगा ब्लैकआउट, समझें पूरा प्लान

यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी. इस दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद होगी और 2 मिनट तक सायरन बजेगा.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 22, 2026, 08:23 IST | Updated: Nov 22, 2026, 08:27 IST
Image Credit: UP 75 Districts Mock Drill (Ai photo)
Join

लखनऊ: आज शाम 22 नवंबर को ठीक 6 बजे जैसे ही सायरन गूंजेगा, वैसे ही यूपी के कई इलाकों में एक साथ बिजली गुल हो जाएगी.  कुछ देर के लिए यूपी के शहर अंधेरे में डूब जाएंगे. लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचेंगे और प्रशासन की टीमें मोर्चा संभाल लेंगी. दरअसल, युद्ध और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है. नागरिक सुरक्षा विभाग की इस ड्रिल में पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग और आपदा राहत से जुड़ी एजेंसियां अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करेंगी. इस अभ्यास के जरिए करीब 1 लाख सिविल डिफेंस स्वयंसेवकों की क्षमता को भी परखा जाएगा.

आज शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी. युद्ध या किसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए यह अभ्यास किया जाएगा. इस दौरान सभी जिलों में कुछ समय के लिए बिजली की सप्लाई बंद कर दी जाएगी और हवाई हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजाया जाएगा.

दो मिनट तक बजेगा सायरन

मॉक ड्रिल के दौरान करीब दो मिनट तक सायरन बजाकर लोगों को हवाई हमले जैसी स्थिति का संकेत दिया जाएगा. अभ्यास के दौरान यह भी देखा जाएगा कि चेतावनी मिलने पर संबंधित विभाग कितनी तेजी से सक्रिय होते हैं और आम नागरिकों तक सूचना पहुंचाने की व्यवस्था कितनी प्रभावी है. इसके बाद पुलिस, दमकल, स्वास्थ्य विभाग और राहत-बचाव से जुड़ी टीमें संयुक्त रूप से अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करेंगी.

अभ्यास के बाद बजेगा ऑल क्लियर सायरन

प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह पूरी प्रक्रिया केवल मॉक ड्रिल का हिस्सा है. इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. अभ्यास पूरा होने के बाद ऑल क्लियर सायरन बजाया जाएगा, जिससे स्थिति सामान्य होने का संकेत मिलेगा.इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभागों के बीच तालमेल, राहत-बचाव व्यवस्था और चेतावनी प्रणाली की प्रभावशीलता को जांचना है.

वोटर लिस्ट में नाम छूट गया तो न करें देर! आज और कल बूथ पर लगेंगे विशेष कैंप, BLO करेंगे मदद

 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES