SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चुनाव से पहले यूपी बीजेपी का बड़ा दांव: पंकज चौधरी ने 24 से ज्यादा प्रकोष्ठों की नई टीम का किया ऐलान, देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

यूपी बीजेपी के विभिन्न प्रकोष्ठ संयोजक और सहसंयोजकों का ऐलान हो गया है. इसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नई सूची जारी कर दी है. जानिए किसे क्या जिम्मेदारी मिली है?

Written By Pooja Singh
Published: Nov 01, 2026, 08:38 AM IST | Updated: Nov 01, 2026, 08:45 AM IST
Join

उत्तर प्रदेश में संगठन को आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों के मद्देनजर और अधिक मजबूत करने के लिए बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार देर शाम बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों (Cells) के नए संयोजकों, सहसंयोजकों और सदस्यों की नई लिस्ट जारी कर दी है. इस बड़े संगठनात्मक फेरबदल में विधि, प्रबुद्ध, चिकित्सा, व्यवसायिक, व्यापार, सहकारिता और खेलकूद समेत कुल 24 से ज्यादा प्रकोष्ठों की कमान नए चेहरों को सौंपी गई है.

प्रमुख प्रकोष्ठों और उनके नए कप्तानों पर एक नजर


विधि प्रकोष्ठ: प्रशांत सिंह अटल को संयोजक की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनके साथ राम प्रताप सिंह चौहान, रणजीत सिंह कुशवाहा, वासुदेव मेहर, शीतला प्रसाद गौड़, शिव भगवान गोस्वामी और जयवर्धन त्रिपाठी को सहसंयोजक का जिम्मा मिला है.

प्रबुद्ध प्रकोष्ठ: डॉ. कौस्तुभ नारायण मिश्र इस विंग की अगुवाई करेंगे. सहसंयोजक के रूप में यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, डॉ. मनोज सिवाच, डॉ. अजय पंडित त्रिपाठी और विनय कुमार श्रीवास्तव काम करेंगे.

चिकित्सा प्रकोष्ठ: डॉ. अभय मणि त्रिपाठी को संयोजक बनाया गया है. उनके साथ डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, डॉ. हिमांशु सेठी, डॉ. जेपी नारायण, डॉ. चित्रसेन श्रीवास्तव, डॉ. मनोज मिश्रा और डॉ. बीके साहू सहसंयोजक की भूमिका निभाएंगे.

व्यवसायिक प्रकोष्ठ: राजेश अग्रहरि को संयोजक बनाया गया है. नूपुर अग्रवाल, राजीव रंजन अग्रवाल, अरुण कुमार सिंह और नीरज गुप्ता को सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

आर्थिक प्रकोष्ठ: इस विंग की कमान सुधीर हलवासिया को सौंपी गई है. रीता मित्तल, देवेश रस्तोगी, मानवेंद्र सिंह और सुमित अग्रवाल सहसंयोजक बनाए गए हैं.

व्यापार प्रकोष्ठ: छोटे-बड़े व्यापारियों की समस्याओं को सरकार और संगठन तक पहुंचाने की कमान मुकुंद स्वरूप मिश्रा संभालेंगे. सहसंयोजक के रूप में सुनील राम, महेंद्र धनोरिया, अजय कुमार गर्ग, राजकुमार शर्मा और अजय कुमार त्रिपाठी काम करेंगे.

शिक्षक प्रकोष्ठ: प्रोफेसर अनिल कुमार मिश्रा को शिक्षक वर्ग को साधने की जिम्मेदारी मिली है. डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी, डॉ. हरिशंकर गंगवार, डॉ. शांति शरण मिश्रा और डॉ. बृजेश मणि मिश्रा सहसंयोजक होंगे.

खेलकूद और पर्यावरण प्रकोष्ठ: खेलकूद प्रकोष्ठ का संयोजक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को और पर्यावरण प्रकोष्ठ की कमान पर्वत सिंह यादव को सौंपी गई है, जिनके साथ निशि रंजन तिवारी, श्याम मिलन विश्वकर्मा, अर्पित चित्रांश और आनंद त्रिपाठी सहसंयोजक रहेंगे.

श्रम प्रकोष्ठ: गोपाल अनजान को संयोजक की कमान सौंपी गई है.

इसके अलावा दिव्यांग प्रकोष्ठ में अभिषेक त्रिवेदी, एनजीओ प्रकोष्ठ में डॉ. संदीप शाही, वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में मुकुट बिहारी वर्मा, लघु प्रकोष्ठ में संजीव गुप्ता, शिक्षण संस्थान में पवन सिंह चौहान, प्रवासी श्रमिक संपर्क में अजीत प्रताप सिंह, रेहड़ी-पटरी व्यवसाय में शिव शंकर सैनी को संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है.

सहकारिता प्रकोष्ठ: आलोक सिंह को संयोजक बनाया गया है, जबकि मनीष साहनी, आनंद किशोर द्विवेदी, महंत सिंह, नवलेश कुमार सिंह और अनिल शर्मा सहसंयोजक की जिम्मेदारी निभाएंगे.

पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ: देश के पूर्व सैनिकों का सम्मान और उनका पार्टी में योगदान तय करने के लिए दयाशंकर दुबे को संयोजक बनाया गया है. कैप्टन ओमप्रकाश यादव, मेजर आनंद टंडन, राजीव सिंह राठौड़ और एनएस राजपूत सहसंयोजक के रूप में काम करेंगे.

एक अन्य प्रमुख प्रकोष्ठ: एक अन्य प्रकोष्ठ में डॉ. गिरीश चंद्र को संयोजक और नीरा वर्षा सिन्हा, रसिक वल्लभ नागार्च, डॉ. मानसी द्विवेदी और प्रमोद यादव को सहसंयोजक का जिम्मा सौंपा गया है.

सामाजिक समीकरणों साधने की रणनीति का हिस्सा
पार्टी नेतृत्व का यह फैसला सामाजिक समीकरणों साधने और हर वर्ग तक अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. इस लिस्ट में युवा और अनुभवी दोनों चेहरों को शामिल किया गया है, ताकि धरातल पर पार्टी की पहुंच को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

(लखनऊ से मयूर शुक्ला की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए:  यूपी में बीजेपी का मेगा चुनावी प्लान तैयार: 2027 में हैट्रिक के लिए नवंबर-दिसंबर में कार्यक्रमों का खाका खींचा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES