SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लखनऊ समेत कई जिलों में महिला मोर्चा अध्यक्ष घोषित: देखें अपने जिले के अध्यक्षों के नाम, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

UP BJP Mahila Morcha: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान किया है. प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने विभिन्न क्षेत्रों के महानगर और जिला अध्यक्षों के नाम घोषित किए .

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 13, 2026, 08:57 AM IST | Updated: Oct 13, 2026, 09:15 AM IST
Image Credit: BJP Mahila Morcha UP Presidents List
Join

BJP Mahila Morcha UP Presidents List/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठन को और अधिक धार देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा ने अपनी संगठनात्मक नियुक्तियों का ऐलान कर दिया है. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने प्रदेश के सभी सांगठनिक क्षेत्रों के लिए महानगर और जिला अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. इस फेरबदल में कई अनुभवी और सक्रिय नेत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

लखनऊ महानगर और जिले की नई कमान
राजधानी लखनऊ में महिला संगठन को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं.

लखनऊ महानगर: यहां की जिम्मेदारी अर्चना साहू को सौंपी गई है, जो शहरी इलाकों में पार्टी की बैठकों और अभियानों की कमान संभालेंगी.
लखनऊ जिला: ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए सुनीता पांडेय को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अवध क्षेत्र के अन्य जिलों में इन्हें मिली जिम्मेदारी
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार अवध क्षेत्र के कई अहम जिलों में भी महिला मोर्चा की कमान तय कर दी गई है.

लखीमपुर: प्रतिमा सिंह भदौरिया
हरदोई: अनुराधा मिश्रा
बाराबंकी: रामेश्वरी मिश्रा
गोंडा: बीनाराय राजभर
अयोध्या जिला: अंजू पांडेय
उन्नाव: निम्मी अरोरा

संगठन में महिला मोर्चा की भूमिका अहम
भाजपा महिला मोर्चा पार्टी के संगठनात्मक ढांचे का महत्वपूर्ण हिस्सा है. जिला और महानगर स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति के जरिए स्थानीय संगठन की जिम्मेदारियां तय की जाती हैं. इन पदाधिकारियों की भूमिका महिला कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और पार्टी के कार्यक्रमों के संचालन में रहती है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी का पूरा जोर महिलाओं के बीच सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने पर है. नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी है और जल्द ही जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए हैं.

BJP किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित
भाजपा ने किसान मोर्चा के जिला और महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है.  प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने सोमवार को छह क्षेत्रों के 77 जिलाऔर महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की. इसमें अवध क्षेत्र के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों के नाम भी शामिल हैं.  

1% बनाम 99% का नारा: गरीबी के आंकड़ों का हवाला देकर ओवैसी ने योगी सरकार को घेरा कहा, ‘आप एक फीसदी के साथ, हम 99% के साथ’

2027 के रण में बसपा की बड़ी तैयारी: यूपी में टिकट फाइनल करने में आगे निकली पार्टी, 15 नवंबर तक 250 से अधिक उम्मीदवार होंगे तय

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES