भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /2027 के रण में बसपा की बड़ी तैयारी: यूपी में टिकट फाइनल करने में आगे निकली पार्टी, 15 नवंबर तक 250 से अधिक उम्मीदवार होंगे तय

2027 के रण में बसपा की बड़ी तैयारी: यूपी में टिकट फाइनल करने में आगे निकली पार्टी, 15 नवंबर तक 250 से अधिक उम्मीदवार होंगे तय

UP Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बसपा ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, करीब 100 सीटों पर नाम तय किए जा चुके हैं और 15 नवंबर तक 250 से अधिक उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने की तैयारी है.

Edited ByPreeti Chauhan
Published: Oct 12, 2026, 11:20 AM IST|Updated: Oct 12, 2026, 11:33 AM IST
joinshare
2027 के रण में बसपा की बड़ी तैयारी: यूपी में टिकट फाइनल करने में आगे निकली पार्टी, 15 नवंबर तक 250 से अधिक उम्मीदवार होंगे तय
Image Credit: UP Election 2027

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

2

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

3

कौन है धौलपुर की लेडी डॉन पूजा? जो 3 साल तक पुलिस को दे रही था चकमा, जयपुर से हुई गिरफ्तार

4

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

5

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

विशाल रघुवंशी/BSP Candidate List 2027: उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में साल 2027 के विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है.  राज्य में अपने राजनीतिक वजूद और सियासी जमीन को मजबूत करने के लिए जुटी बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने इस बार चुनाव से काफी पहले ही अपनी चालें चलनी शुरू कर दी हैं. अन्य दलों की तुलना में प्रत्याशी चयन के मामले में बसपा फिलहाल आगे नजर आ रही है.

100 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय करने का दावा
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन बसपा ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है. पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, करीब 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए जा चुके हैं। अब इन नामों को संगठनात्मक स्तर पर आगे बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है।

मायावती खुद परख रही हैं दावेदारी
बसपा सुप्रीमो मायावती खुद इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रही हैं.  वह लगातार लखनऊ स्थित अपने आवास पर टिकट के दावेदारों से मिल रही हैं और उनकी राजनीतिक क्षमता को परखने के बाद संबंधित जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने का निर्देश दे रही हैं.  पार्टी की परंपरा के अनुसार, पहले चयनित नेताओं को विधानसभा प्रभारी बनाया जाता है और चुनाव की अधिसूचना के बाद उन्हें आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया जाता है, लेकिन वर्तमान में जिला सम्मेलनों के माध्यम से जनता और कार्यकर्ताओं के बीच उनके नाम घोषित किए जा रहे हैं.

लखनऊ समेत कई जिलों में होंगे कार्यकर्ता सम्मेलन
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल 27 अक्टूबर तक लगातार विभिन्न जिलों के दौरे पर हैं.  रविवार को उन्होंने बाराबंकी में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया. बसपा की ओर से लखनऊ और आसपास के जिलों में भी संगठनात्मक गतिविधियां तेज की जा रही हैं.  निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, 17 अक्टूबर को बख्शी का तालाब और 26 अक्टूबर को मलिहाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाना है. इसके अलावा सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, रायबरेली, अंबेडकरनगर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और उन्नाव के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भी संगठनात्मक कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. अन्य मंडलों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सम्मेलनों की अध्यक्षता करेंगे.

राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद मायावती ने खुद को एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में बनाए रखा है. चुनाव से काफी पहले संगठन और प्रत्याशी चयन पर काम शुरू करना इस बात का संकेत है कि बसपा इस चुनाव को हल्के में नहीं ले रही. 2027 का चुनाव को लेकर बसपा ने उत्तर प्रदेश से चुनावी शतरंज बिछानी शुरू कर दी है. अब देखना होगा कि शुरुआती तैयारी और संभावित रणनीति का फायदा पार्टी को कितना मिलता है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इतनी शुरुआती तैयारी और रणनीतिक शुरुआत यह दर्शाती है कि बसपा इस बार के चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है.

‘लाल टोपी ने मुसलमानों को सिर्फ टोपी पहनाई’, ओवैसी की अखिलेश को चुनौती; बोले- योगी संभल से लड़ें, गोरखपुर से अखिलेश

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
UP News
UP Election 2027