SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली से पहले UP की हवा हुई ज़हरीली! फिरोजाबाद में AQI 530, आगरा में 418, सांस लेना हुआ मुश्किल

दीपावली के त्योहार से ठीक पहले UP के औद्योगिक व ऐतिहासिक शहरों की हवा बेहद खतरनाक और जहरीली हो चुकी है. फिरोजाबाद-आगरा समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर को पार कर गया है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 07, 2026, 01:04 PM IST | Updated: Nov 07, 2026, 01:15 PM IST
Image Credit: up pollution
Join

कपिल/प्रेमेंद्र: दिवाली से पहले ही उत्तर प्रदेश की हवा ने दम घोंटना शुरू कर दिया है. फिरोजाबाद और आगरा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है.सुबह उठते ही शहरों पर स्मॉग की मोटी चादर बिछी दिख रही है और लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है.

फिरोजाबाद - 500 पार हुआ AQI, सबसे खराब हालात

फिरोजाबाद में इस साल का सबसे प्रदूषित दिन दर्ज किया गया. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 6 में से 3 स्टेशनों पर AQI 500 के पार चला गया.रैना - AQI 530 (PM 2.5 - 338, PM 10 - 396)जैन नगर - AQI 529 (PM 2.5 - 325)जवाहर पुरम - AQI 516

सुबह से ही शहर स्मॉग में डूबा रहा.मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग भी मास्क लगाकर निकले. कई लोगों ने आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायत की.

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में हवा हुई ‘जहरीली’: सेक्टर-62 में AQI 423 पार, 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण

ताजनगरी भी धुएं में डूबी

आगरा में भी हालात कुछ बेहतर नहीं हैं. शहर के 15 से ज्यादा इलाकों में AQI 300 के पार पहुंच गया है. शहीद नगर - AQI 418 (सबसे प्रदूषित),छीपीटोला बाजार - 412, राजेश्वर मंदिर - 406, भाटिया पेट्रोल पंप - 403, आगरा स्मार्ट सिटी के 39 सेंसरों से मिले आंकड़ों के मुताबिक, कई इलाकों में AQI 300-400 के बीच बना हुआ है. डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है.

क्यों बढ़ रहा है प्रदूषण?

दिवाली से पहले आतिशबाजी का सामान, पराली का धुआं, वाहनों का धुआं और ठंडी हवा के चलते प्रदूषण नीचे ही ठहर जा रहा है. यही वजह है कि सुबह और शाम के वक्त स्मॉग सबसे ज्यादा दिख रहा है.

बचने के लिए क्या करें? जानिए 5 जरूरी टिप्स

1. सुबह और देर शाम मॉर्निंग वॉक / एक्सरसाइज से बचें
2. बाहर निकलें तो N95 मास्क जरूर लगाएं
3. बच्चों और बुजुर्गों को बिना जरूरत बाहर न भेजें
4. घर के दरवाजे-खिड़कियां बंद रखें, धूल-धुआं अंदर न आने दें
5. खांसी, आंखों में जलन या सांस फूलने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें.

छोटी दिवाली पर कैसा है यूपी का मौसम? नोएडा में स्मॉग तो कानपुर-लखनऊ में खिली धूप, पढ़ें मौसम अपडेट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES