SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिना भाग-दौड़ सरकारी नौकरी का मौका: UP ABDM में 25 पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख

UP ABDM Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM-UP) ने तकनीकी, वित्तीय और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए 25 पदों पर संविदा भर्ती निकाली है. इनमें मंडलीय समन्वयक (9 पद), समन्वय कार्यकारी (4 पद), प्रशासनिक कार्यकारी (3 पद) और आईटी कार्यकारी (2 पद) समेत कुल 11 श्रेणियां शामिल हैं. ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं, आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2026 है. आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे. जानिए पूरी डिटेल...

Written By Pooja Singh
Published: Sep 27, 2026, 08:47 AM IST | Updated: Sep 27, 2026, 08:51 AM IST
Join

UP ABDM Recruitment 2026/ मयूर शुक्ला: उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह हाईटेक और डिजिटल बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उत्तर प्रदेश (ABDM-UP) को नई रफ्तार देने, प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने और मंडल स्तर पर योजनाओं को तेजी से लागू करने के लिए संविदा (Contract) के आधार पर विभिन्न पदों पर नियुक्तियां शुरू की गई हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 25 रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.

किन-किन पदों पर हो रही है तैनाती?
स्वास्थ्य विभाग की इस नई पहल में तकनीक, वित्त, प्रशासन और समन्वय से जुड़ी विभिन्न विशेषज्ञता वाले पदों को शामिल किया गया है. भर्ती के मुख्य पदों का विवरण इस प्रकार है:
वित्त सलाहकार -1 पद
शिकायत निवारण विशेषज्ञ -1 पद
प्रशासनिक कार्यकारी -3 पद
परियोजना प्रबंधक-समन्वय-1 पद
आईओआईसी विशेषज्ञ-1 पद
ईएमआर/पीएचआर विशेषज्ञ-1 पद
क्षमता निर्माण अधिकारी-1 पद
मंडलीय समन्वयक-9 पद
समन्वय कार्यकारी-4 पद
संयुक्त निदेशक-आईटी-1 पद
आईटी कार्यकारी-2 पद

कुल मिलाकर 25 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

16 अक्टूबर तक ही कर सकेंगे आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की खिड़की 25 सितंबर 2026 से खुल चुकी है. अभ्यर्थी 16 अक्टूबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को ध्यान रखना होगा कि भर्ती की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है. किसी भी स्थिति में ऑफलाइन आवेदन, ई-मेल या डाक के जरिए भेजी गई हार्ड कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी. विज्ञापन की विस्तृत जानकारी और पात्रता संबंधी मानदंड एबीडीएम यूपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं.

डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम को मिलेगी नई ताकत
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की सचिव एवं एबीडीएम यूपी की मिशन डायरेक्टर रितु माहेश्वरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए इस मिशन को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है. सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर नागरिक को एक सुरक्षित और पारदर्शी डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम से जोड़ना है.

उनका कहना है कि इस मिशन के तहत प्रदेश भर में आम जनता के लिए आभा (ABHA) नंबर, हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स रजिस्ट्री और डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड्स जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं तेजी से तैयार की जा रही हैं. यह नई नियुक्तियां इन सभी डिजिटल सुविधाओं को जमीनी स्तर तक सुचारू रूप से पहुंचाने में बेहद मददगार साबित होंगी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES