SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ब्रिक्स समिट:नोएडा एयरपोर्ट पर उतरे रूसी सेना के 3 विमान, पहली बार विदेशी विमान की लैंडिंग

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू विमान की उड़ान सेवा पहले से ही संचालित है. पहली बार नोएडा एयरपोर्ट पर विदेशी सैन्य विमान ने लैंडिंग की है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 09, 2026, 08:42 PM IST | Updated: Sep 09, 2026, 09:03 PM IST
Image Credit: Noida Airport
Join

Noida Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर पहली बार रूसी सेना के तीन सैन्य विमान उतरे हैं. नए एयरपोर्ट पर किसी भी विदेशी विमान की यह पहली लैंडिंग है. इन विमानों की लैंडिंग को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन का विमान भी नोएडा एयरपोर्ट पर ही उतर सकता है. एयरपोर्ट प्रबंधन इसकी तैयारियों में लगा हुआ है.

पहली बार विदेशी सैन्य विमान ने की लैंडिंग 
तीनों सैन्य विमान मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे एयरपोर्ट के रनवे पर उतरे. इनमें रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट आईएल-76 भी शामिल था. इन विमानों में रूसी सेना की एडवांस टीम और सैन्य अधिकारी भारत आए हैं. बुधवार को भी तीनों हवाई जहाज एयरपोर्ट के रनवे पर पूरे दिन खड़े रहे. इससे पहले विदेशी सैन्य विमानों की लैंडिंग ज्यादातर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर होती थी. एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारी और रूसी टीमें विमानों की निगरानी कर रहे हैं और सुरक्षा देख रहे हैं.

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे कई राष्ट्राध्यक्ष 
18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को होगा. इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इसमें शामिल होंगे. सैन्य विमानों की लैंडिंग अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल से जुड़ी है. एयरपोर्ट पर इनके उतरने के बाद विदेशी राष्ट्रपति के विमान के उतरने की संभावना और बढ़ गई है. 

मेहमानों की आवाजाही शुरू  
एयरपोर्ट अधिकारियों की माने तो ब्रिक्स समिट को लेकर मेहमानों की आवाजाही शुरू हो गई है. 11 सितंबर से समिट शुरू हो रहा है. ऐसे में 11 सितंबर को सबसे अधिक भीड़ होने की संभावना है. इस दिन दक्षिण अफ्रीका, ईरान, मिस्र, रूस, फिलीपींस, अबू धाबी, इथियोपिया, थाईलैंड और नाइजीरिया के डेलीगेशन और राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंचेंगे. वहीं, कजाकिस्तान, वियतनाम और चीन के राष्ट्राध्यक्षों के 12 सितंबर को आने की संभावना है. ऐसे में नोएडा एयरपोर्ट पर भी गति​विधियां बढ़ गई हैं. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES