SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कानपुर में भूत-प्रेत के साये का खौफ: 6 महीने में तीन भाइयों की मौत से दहशत, सूरज ढलते ही गांव में छा जाता है सन्नाटा

Kanpur Wajidpur Haunted House: कानपुर में 6 महीने में 3 सगे भाइयों की मौत के बाद दहशत का माहौल है. संदिग्ध मौतों के बाद पूरे गांव में भूत-प्रेत और तरह-तरह की बातें कही जा रही हैं. शाम 7 बजे के बाद लोग अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लेते हैं.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 15, 2026, 01:04 PM IST | Updated: Oct 15, 2026, 01:08 PM IST
Join

Kanpur Wajidpur Haunted House/ प्रवीण पांडे: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के वाजिदपुर गांव में भूत-प्रेत और अंधविश्वास के डर से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. यहां रामशंकर निषाद के परिवार में छह महीने के अंदर उनके तीन बेटों की एक-एक करके मौत हो गई. तीनों भाइयों ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से गांव के लोग इतने डरे हुए हैं कि सूरज ढलते ही अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लेते हैं.

क्या है घर वालों का कहना?
​इन मौतों की शुरुआत करीब छह महीने पहले हुई. जब बीच वाले भाई गोविंद ने फांसी लगा ली थी. घर वालों का कहना है कि गोविंद को सपने में डरावनी चीजें और भूत-प्रेत दिखाई देते थे. इसके कुछ दिन बाद सबसे छोटे भाई अमन ने घर की पहली मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. कूदने से पहले उसने परिवार वालों से कहा था कि उसका भाई उसे अपने पास बुला रहा है. इसके बाद 10 जुलाई को सबसे बड़े भाई विकास निषाद ने भी घर की दूसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली.

तीन मौतों के बाद पूरे गांव में डर का माहौल
​विकास अपनी बहन और पड़ोसियों से बार-बार यही कहता था कि उसके दोनों मरे हुए भाई सपने में आकर उसे अपने पास बुलाते हैं. बेटों की ऐसी हालत देखकर परिवार वालों ने डॉक्टरों को भी दिखाया और तांत्रिकों से झाड़-फूंक भी कराई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ और किसी को समझ नहीं आया कि घर में हो क्या रहा है. ​एक ही घर में तीन मौतों के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है.

शाम 7 बजते ही दरवाजे हो जाते हैं बंद
दिन में तो लोग रामशंकर के घर के बाहर बैठकर इस बारे में बात करते हैं, लेकिन रात होते ही सब डर जाते हैं. पड़ोसियों का कहना है कि विकास की बातें सुनकर वे बहुत घबरा गए हैं. आलम यह है कि शाम के 7 बजते ही लोग अपने घरों की कुंडी अंदर से बंद कर लेते हैं. लोगों का कहना है कि रात में अगर कोई गलती से भी दरवाजा खटखटा दे, तो डर के मारे हाथ-पैर कांपने लगते हैं.

यह भी पढ़िए: 'मैं फरार नहीं हूं...': शिवा शर्मा की मौत को श्रद्धा दुबे ने बताया सुसाइड, वीडियो जारी कर गैंगस्टर से कनेक्शन पर तोड़ी चुप्पी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES