SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

श्रद्धा दुबे केस अपडेट: पुलिस के हाथ लगी फरार मॉडल की लोकेशन, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी या सरेंडर!

कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को लेकर नया अपडेट सामने आया है. सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पुलिस को श्रद्धा की लोकेशन के संबंध में अहम जानकारी मिली है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 20, 2026, 07:02 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 07:11 AM IST
Image Credit: Shraddha Dubey Location Traced Lucknow
Join

श्रद्धा दुबे केस अपडेट:/लखनऊ: राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में लगातार नया मोड़ सामने आ रहा है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बीच अब खबर आ रही है कि मुख्य आरोपी और फरार मॉडल श्रद्धा दुबे कानून के शिकंजे के बेहद करीब पहुंच चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर के जरिए श्रद्धा की लोकेशन का सुराग मिल गया है, जिसके बाद कभी भी उसकी गिरफ्तारी या सरेंडर की खबर सामने आ सकती है. 11 दिन से श्रद्धा दुबे की तलाश जारी है.

मुखबिर की सूचना से मिला सुराग
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस महकमे की विशेष टीमें लगातार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थीं.  मुखबिर से पुलिस को श्रद्धा दुबे की मूवमेंट और लोकेशन के बारे में पुख्ता जानकारी मिली है. पुलिस इस इनपुट के आधार पर लगातार अपनी दबिश दे रही है.आशंका है कि श्रद्धा को मदद या पनाह देने वालों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है.

श्रद्धा दुबे के नेपाल से भारत लौटने की आशंका: यूपी से सटी भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बहराइच से महाराजगंज तक कड़ी निगरानी

सरेंडर की फिराक में होने की भी चर्चा
श्रद्धा दुबे के सरेंडर करने की संभावना को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं.इससे पहले उसके अदालत में आत्मसमर्पण की अर्जी देने की खबरें सामने आई थीं. हालांकि, वह अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आई है.  उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं. मामले की जांच जारी है और पुलिस की ओर से उसकी गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.

यह भी पढ़ें- श्रद्धा दुबे केस: डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर हटाए गए, हजरतगंज इंस्पेक्टर लाइन हाजिर; इनामी राशि हुई दोगुनी

कई अन्य लोग भी आ सकते हैं जद में
इस पूरे घटनाक्रम में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, पुलिस के रडार पर कई और नए नाम भी सामने आ रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बाद इस मामले से जुड़े कई राजफाश हो सकते हैं और कुछ अन्य संदिग्ध लोग भी कानून की कानूनी जद में आ सकते हैं. पुलिस कमिश्नरेट इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है.

यह भी पढ़ें- रेखा आर्य के पति गिरधारी साहू को कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज; अब आगे क्या?
यह भी पढ़ें- सहारनपुर कोर्ट में सरेंडर कर सकती है इनामी श्रद्धा दुबे! शिवा शर्मा नहीं ये केस है वजह

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES