SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शिवा हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन: फरार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर पर 25-25 हजार का इनाम

Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में कारोबारी शिवा हत्याकांड के बाद से फरार मॉडल श्रद्धा दुबे पर पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है. श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश पर भी 25-25 हजार का इनाम रखा गया है. तीनों के नेपाल भागने की आशंका है. पुलिस इनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 14, 2026, 07:49 AM IST | Updated: Oct 14, 2026, 07:52 AM IST
Join

Lucknow Shiva Sharma Murder Case/ नंदन श्रीवास्तव: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत अब एक साधारण हादसा नहीं, बल्कि एक हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री बन चुकी है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. घटना के कई दिनों के बाद मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है. इसके बाद से यह केस और भी सनसनीखेज हो गया है.

लिव-इन रिलेशन का खौफनाक अंत
दरअसल, मृतक शिवा पिछले चार महीने से मॉडल श्रद्धा दुबे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था, लेकिन जिस हाल में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर उसकी मौत हुई, उसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना के वक्त शिवा के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर का होना, चेहरे पर लिपस्टिक के निशान मिलना और शरीर पर सिगरेट से जलाने के जख्म कई सवाल खड़े कर रहे हैं. मृतक की मां ने मॉडल और उसके करीबियों पर संगीन आरोप लगाए हैं.

रसूखदारों से मॉडल के संबंध
इस केस का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला पहलू मॉडल श्रद्धा दुबे का रसूख है. घटना से पहले उत्तर प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारी तक उसे सोशल मीडिया पर फॉलो करते थे. हालांकि, वारदात सामने आते ही उन तमाम लोगों ने उससे दूरियां बना लीं. सवाल यह उठता है कि क्या इसी रसूख के चलते वारदात के 3 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं और नेपाल भागने में कामयाब हो गए?

मॉडल को पकड़ने के लिए छापेमारी
अब यह केस पुलिस और एसटीएफ के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है. आरोपियों के नेपाल भागने की आशंका है. इसके बाद सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट है. श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है. साथ ही, पुलिस इस पूरे मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. ताकि, कारोबारी शिव शर्मा की मौत के पीछे छिपे सच को सामने लाया जा सके.

यह भी पढ़िए: रसूखदारों के नंबर, ब्लैकमेलिंग और चौथी मंजिल का रहस्य: मॉडल श्रद्धा दुबे के जाल में कैसे फंसा शिवा शर्मा?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES