भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /ब्रह्मा-विष्णु-महेश पर टिप्पणी से भड़के संत: राजकुमार भाटी के बयान पर मचा घमासान, कांग्रेस ने भी जताया विरोध

ब्रह्मा-विष्णु-महेश पर टिप्पणी से भड़के संत: राजकुमार भाटी के बयान पर मचा घमासान, कांग्रेस ने भी जताया विरोध

सपा नेता राजकुमार भाटी ने हिंदू देवी देवताओं को भगवान न मानने की शपथ दिलाई है. सपा नेता की टिप्पणी के बाद यूपी में सियासी घमासान मच गया.

Written ByAmitesh Pandey
Published: Oct 21, 2026, 05:12 PM IST|Updated: Oct 21, 2026, 08:46 PM IST
joinshare
ब्रह्मा-विष्णु-महेश पर टिप्पणी से भड़के संत: राजकुमार भाटी के बयान पर मचा घमासान, कांग्रेस ने भी जताया विरोध
Image Credit: Raj Kumar Bhati (Source: Social Media)

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने एक बार फिर से नए विवाद को जन्म ​दे दिया है. सपा नेता राजकुमार भाटी ने ब्रह्मा, विष्णु, महेश या किसी हिंदू देवी-देवता को भगवान नहीं मानने की शपथ ली है. सपा नेता के विवादित शपथ को लेकर साधु-संतों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है. वहीं, सपा नेता ने धर्म परिवर्तन को लेकर सफाई भी दी है.

राजकुमार भाटी ने दी सफाई

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने सोशल मीडिया पर लिखा, 20 अक्टूबर को दिल्ली के रानी झांसी मार्ग पर अंबेडकर भवन में भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मैं मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुआ था. एक सच्चा समाजवादी होने के नाते मैं प्रत्येक धर्म, जाति, वर्ग और समुदाय का सम्मान करता हूं और जो भी अपने कार्यक्रम में सम्मान के साथ आमंत्रित करता है उसमें शामिल होता हूं. मैं सिख भाइयों के बुलावे पर गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहब को मत्था टेक कर भी आता हूं. मुस्लिम भाइयों के बुलावे पर उनकी मजलिस में भी शामिल होता हूं. हिंदू धर्म के तीज-त्योहारों में भी सम्मिलित होता हूं.

मुझे धर्म परिवर्तन करने की जरूरत नहीं

उन्होंने आगे लिखा, बौद्ध धर्म और गौतम बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति मेरा विशेष आकर्षण है और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. बाबा साहब के विचारों का भी मेरे ऊपर गहरा प्रभाव है, लेकिन कल के कार्यक्रम के बाद बीजेपी आईटी सेल और अंधभक्त कट्टर वादियों ने सोशल मीडिया पर मेरे प्रति दुष्प्रचार कर रखा है कि मैंने हिंदू धर्म त्याग दिया है और धर्म परिवर्तन कर लिया है. मैं बाबा साहब की शिक्षा और गौतम बुद्ध के बताये उपदेशों का भरपूर समर्थन करते हुए यह गहरा विश्वास रखता हूं कि मुझे धर्म परिवर्तन करने की ना तो कोई आवश्यकता है ना ऐसा मेरा कोई इरादा है. हम किसी भी धर्म में रहकर मानवता की सेवा कर सकते हैं और भेदभाव, छुआछूत, घृणा, अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ बोल सकते हैं. उन्होंने अपील की है कि भाजपा आईटी सेल के दुष्प्रचार में न फंसे और कोई गलतफहमी न पालें धन्यवाद.

राजकुमार भाटी पर भड़का संत समाज

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्रह्मा, विष्णु, महेश और श्री कृष्ण को भगवान नहीं मानने वाले बयान को लेकर संगम नगरी प्रयागराज के संत समाज के साथ आम लोगों में आक्रोश है. प्रयाग के जगतगुरु योगी राजकुमार जी महाराज का कहना है कि वह भटक गए हैं, उनकी बुद्धि भी मत मार गई है, वह नमाज वादी पार्टी के लोग हैं, इन्होंने अयोध्या में सैकड़ों कारसेवकों पर गोलियां चलवाई. ब्रह्मा, विष्णु, महेश इन्हें नहीं पसंद आएंगे. यह हिंदू और सनातन धर्म के विरोधी हैं, उन्हें नमाज वादी लोग पसंद आएंगे. वही आम जनता में भी राजकुमार भाटी के बयान को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों का कहना है कि अगर भगवान की नहीं तो क्या अखिलेश और मुलायम सिंह यादव की पूजा राजकुमार भाटी करना चाहते हैं.

मथुरा के संतों में नाराजगी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान को लेकर मथुरा के संतों में भी नाराजगी है. मथुरा के संतों ने कहा कि सपा नेता द्वारा हमारे आराध्य पर इस तरह की टिप्पणी का सभी हिंदू भाई-बहनों को विरोध करना चाहिए. संतों ने कहा कि अगर हमारे आराध्य ब्रह्मा, विष्णु, महेश नहीं तो दुनिया नहीं. भगवान नहीं तो न तुम रहोगे न हम रहेंगे.

कांग्रेस ने भी विरोध जताया

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सचिन रावत ने राजकुमार भाटी के ब्रह्मा विष्णु महेश को लेकर दिए गए विवादित बयान पर का कहा कि भगवान राम कृष्ण सभी देवी देवता हमारे आराध्य हैं. कांग्रेस पार्टी हमेशा सम्मान करती है. राजकुमार भाटी ने जो विवादित बयान दिया है, उन्हें सोच-समझकर बोलना चाहिए. धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहिए, बाकी इसके बारे में समाजवादी पार्टी बेहतर फैसला करेगी.

यह भी पढ़ें : BJP MLC देवेंद्र प्रताप सिंह के बगावती तेवर: अपमान के खिलाफ वोट की अपील, शिक्षक एमएलसी चुनाव से पहले सियासी घमासान

Add Zee News as a Preferred Source