सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई; आगरा से मसूरी घूमने जा रहे 3 दोस्तों की मौत
सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में बेलड़ा गोल चक्कर के पास थार कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए. सभी आगरा से मसूरी जा रहे थे.
नीना जैन/सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में दिन निकलने से पहले एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बेलड़ा गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ये सभी लोग आगरा से मसूरी घूमने के लिए जा रहे थे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया.
आगरा से मसूरी घूमने जा रहे थे दोस्त
बताया जा रहा है कि थार कार में सवार पांच लोग आगरा से मसूरी घूमने के लिए निकले थे. दिन निकलने से पहले उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे में साहिल, राहुल और सक्षम की मौत हो गई, जबकि सचिन वर्मा और हेमंत वर्मा घायल हो गए.
घायल सचिन की जुबानी, कैसे हुआ हादसा?
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. दोनों घायलों को उपचार के लिए सहारनपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. नागल थाना प्रभारी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.
घायल सचिन वर्मा ने बताया कि वे पांच लोग आगरा से मसूरी घूमने जा रहे थे. सभी लोग शाम करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच घर से निकले थे. हादसे के वक्त सचिन सो रहे थे. उनके मुताबिक, गाड़ी हेमंत चला रहा था. अचानक क्या हुआ, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. जब उनकी आंख खुली तो वह सड़क पर पड़े हुए थे और थार कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी.
पुलिस प्रशासन की कार्रवाई
दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत सहारनपुर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. नागल थाना प्रभारी ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना. इस भीषण हादसे के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
यह भी पढ़ें- बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पंडाल में घुसी तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंदा, तीन की मौत, 4 गंभीर घायल