SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

रामलीला में हाथी हुआ 'आउट ऑफ कंट्रोल': महावत को पटका, जान बचाकर भागे लोग, 2 किलोमीटर का इलाका सील

वाराणसी में रामलीला के दौरान एक हाथी ने अचानक बेकाबू होकर महावत को पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है. आउट ऑफ कंट्रोल हुआ हाथी इधर-उधर दौड़ने लगा. उसने खंभे उखाड़ दिए. हाथी को बेकाबू होता देख 2 किमी का इलाका सील कर दिया गया.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 18, 2026, 02:34 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 02:37 PM IST
Join

वाराणसी, जयपाल: उत्तर प्रदेश के काशी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां रामनगर में रामलीला के दौरान उस वक्त कोहराम मच गया, जब एक हाथी अचानक पूरी तरह बेकाबू हो गया. इस घटना ने वहां मौजूद लोगों की सांसें रोक दीं. लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

महावत को जमीन पर पटका, मची चीख-पुकार
दरअसल, रामनगर थाना क्षेत्र के पंचवटी मैदान में रामलीला चल रही थी. जिसमें शामिल होने के लिए यह हाथी आजमगढ़ से लाया गया था. इसका इस्तेमाल काशी नरेश डॉ. अनंत नारायण सिंह के परिजनों की सवारी के लिए होना था. अचानक किसी बात पर हाथी आक्रामक हो गया और उसने अपने ही महावत को जमीन पर पटक दिया, जिससे महावत गंभीर रूप से घायल हो गया.

गंभीर रूप से घायल महावत को तुरंत इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि यह महावत महज एक हफ्ते पहले ही इस हाथी से जुड़ा था.

यह भी पढ़िए: फर्रुखाबाद में अष्टमी-नवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: 4 जोन और 14 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

हाथी ने उखाड़े खंभे और मचाया उत्पात
आउट ऑफ कंट्रोल हुआ हाथी रामनगर की सड़कों पर इधर-उधर बेकाबू होकर दौड़ता नजर आया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. बेकाबू हाथी ने रास्ते में उत्पात मचाते हुए बिजली के खंभों और आसपास की चीजों को नुकसान पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और श्रद्धालुओं व आम जनता को घटनास्थल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई.

2 किलोमीटर का इलाका सील
सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन और पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए करीब 2 किलोमीटर के प्रभावित इलाके को पूरी तरह बंद कर दिया और बैरिकेडिंग कर दी. वहीं, इस घटना के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ. फिलहाल हाथी को शांत करने और पूरी तरह नियंत्रण में लेने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

हाथी को काबू करने में जुटे सैकड़ों लोग
मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए एसीपी कोतवाली विजय बहादुर सिंह भी पहुंच गए. मौके पर पुलिस फोर्स और वन विभाग के कर्मचारी तैनात हैं. अन्य महावतों गन्ने का लालच देकर हाथी को शांत करने की कोशिश करते दिखे, लेकिन घंटों हाथी शांत नहीं हुआ. वन विभाग और NDRF समेत 200 लोग हाथी को काबू करने में जुटे हुए हैं.

यह भी पढ़िए: कोलकाता हादसे के बाद एक्शन: यूपी में दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा का रियलिटी चेक, लखनऊ में देखिए क्या मिले इंतजाम?

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES