भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तर-प्रदेश
  • /फर्रुखाबाद में अष्टमी-नवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: 4 जोन और 14 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

फर्रुखाबाद में अष्टमी-नवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: 4 जोन और 14 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी

फर्रुखाबाद में शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. देवी मंदिरों और पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे जिले को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

Edited ByPreeti Chauhan
Published: Oct 18, 2026, 10:33 AM IST|Updated: Oct 18, 2026, 10:43 AM IST
joinshare
फर्रुखाबाद में अष्टमी-नवमी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम: 4 जोन और 14 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी
Image Credit: Farrukhabad Navratri Security News

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अमर साइमन/फर्रुखाबाद: उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद में नवरात्रि की अष्टमी और नवमी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पूरे जिले को 4 जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है. प्रमुख मंदिरों और पूजा पंडालों में पुलिस बल तैनात रहेगा, वहीं ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाएगी.  इसी बीच रेलवे रोड पर मिशन शक्ति की टीम ने महिलाओं को जागरूक किया और उन्हें सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं.

46 मंदिर और 85 पंडाल चिह्नित, भारी फोर्स तैनात
अष्टमी और नवमी के अवसर पर फर्रुखाबाद के देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिले में 46 मंदिरों और 85 ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां पूजा पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं.

जोन और सेक्टर में बांटा जिला
सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक प्लाटून पीएसी के साथ 4 सीओ, 15 एसएचओ, 80 दरोगा और 700 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल तैनात किए गए हैं. इसके अलावा 100 अन्य कांस्टेबलों की भी ड्यूटी लगाई गई है.  

मिशन शक्ति अभियान
आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को भी लगाया गया है. वहीं, महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर मिशन शक्ति की टीम भी सक्रिय नजर आई.

ड्रोन और सादे कपड़ों में पुलिस रखेगी नजर
फर्रुखाबाद के रेलवे रोड पर टीम ने महिलाओं को जागरूक किया और उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी. भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है.भीड़ में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. मंदिरों और पंडालों में सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से निगरानी की जाएगी. वहीं, विसर्जन को लेकर भी तैयारियां की गई हैं और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन का प्लान तैयार किया गया है.

एसपी आरती सिंह के मुताबिक, जिले को चार जोन में बांटकर प्रत्येक जोन में सीओ की तैनाती की गई है, जबकि 14 सेक्टरों में इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा क्यूआरटी टीम और पीएसी को भी लगाया गया है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि अष्टमी और नवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.

विंध्यधाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब: नवरात्रि के 5वें दिन मां स्कंदमाता के दर्शन को लगीं लंबी कतारें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
UP News