SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव; स्लीपर बस समेत 7 वाहन टकराए, 3 की मौत, 12 घायल

आजमगढ़ में धुंध के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ. तेज रफ्तार स्लीपर बस ट्रेलर में घुसी. एक्सीडेंट में 3 की मौत और कई घायल, दो बस और पांच ट्रक क्षतिग्रस्त.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 19, 2026, 12:09 IST | Updated: Nov 19, 2026, 12:12 IST
Image Credit: Azamgarh Accident
Join

वेदेन्द्र प्रताप शर्मा/आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में गुरुवार सुबह धुंध के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर गांव के पास 252वें किलोमीटर पर तेज रफ्तार निजी स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी. इसके बाद पीछे से आ रहे कई वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए.इस घटना में घायल हुए सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गयाहै.

दिल्ली से गाजीपुर जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, ये सड़क हादसा गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुआ. दिल्ली से गाजीपुर जा रही निजी स्लीपर बस लखनऊ की ओर से आ रही थी. सुबह घनी धुंध के कारण एक्सप्रेसवे पर दृश्यता काफी कम थी. इसी दौरान बस चालक आगे चल रहे ट्रेलर को समय रहते नहीं देख पाया और बस पीछे से उसमें जा टकराई. बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही पीछे से आ रहे वाहन भी अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से भिड़ गए. देखते ही देखते कई वाहन हादसे की चपेट में आ गए. दुर्घटना में दो बस और पांच ट्रक क्षतिग्रस्त हो गये. बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे.

पुलिस ने चलाया राहत-बचाव अभियान

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना प्रभारी कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की.वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात बहाल कराने का प्रयास किया गया.

हादसे के चलते कुछ समय तक एक्सप्रेसवे पर आवागमन प्रभावित रहा.घटना के बाद सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया. इस बड़ी घटना को लेकर जिले के आला अधिकारी एसपी सिटी, सीओ सिटी समेत पुलिस टीम टीम अस्पताल पहुंच कर राहत कार्य का जायजा लिया. खबर लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है. बताया गया कि इस घटना में मृतक बस में सवार जो बस दिल्ली से गाजीपुर जा रही थी.

बलरामपुर मार्ग पर दो बाइकों की जोरदार टक्कर, तीन किशोरों समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत; दो घायल

नोएडा में डेढ़ करोड़ का गांजा बरामद, ट्रक के नीचे डीजल टैंक जैसी बॉडी बनाकर छिपाई थी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES