App

UGC योगी के खिलाफ साजिश: प्रयागराज में पूर्व BJP विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा दावा

बीजेपी के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने करछना में एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूजीसी वापस लेने की मांग की. इसे सीएम योगी के खिलाफ साजिश बताया.

UGC योगी के खिलाफ साजिश: प्रयागराज में पूर्व BJP विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा दावा
Image Credit: जी संवाददाता

प्रयागराज में बीजेपी के बाहुबली नेता एवं पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने यूजीसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि यूजीसी को खत्म होना चाहिए. उदयभान ने कहा, यूजीसी लाने की कोई आवश्यकता नहीं थी, यूजीसी योगी आदित्यनाथ के खिलाफ साजिश है. यूजीसी और आरक्षण को उदयभान करवरिया ने पूरी तरह से खत्म करने की मांग की. उदयभान करवरिया ने कहा कि जो लोग योगी जी को लेकर राग अलाप रहे हैं, वह योगी जी का रथ 2027 में जब निकलेगा तो विरोधी देखते रह जाएंगे.

विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान

उदयभान करवरिया ने प्रयागराज के करछना में आयोजित सही दिशा और सही वक्त नाम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनैतिक विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा. उदयभान ने फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है. उन्होंने कहा कि पत्नी के निधन के बाद से चुनाव लड़ने का मूड नहीं बना पाया हूं. उदयभान ने मंच से ही घोषणा की है कि इस बार कार्यकर्ता को लड़ाने का काम करूंगा. संगठन और पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे ही निभाने का प्रयास करूंगा. उदयभान ने कार्यक्रम के जरिए यह भी संदेश दिया कि जो लोग कहते थे कि उदयभान का कोई वजूद नहीं है, यह भीड़ और लोगों का स्नेह विरोधियों को देखना चाहिए.

कौन हैं उदयभान करवरिया?

बता दें कि उदयभान करवरिया बीजेपी के पूर्व विधायक हैं. साल 1996 में हुए जवाहर पंडित हत्याकांड में उदयभान करवरिया और उनके भाई कपिल मुनि करवरिया, सूरजभान करवरिया और रामचंद्र त्रिपाठी को नवंबर 2019 में एमपी एमएलए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई, जिसके बाद उदयभान करवरिया, उनके भाई कपिल मुनि करवरिया, सूरजभान करवरिया और चचेरे भाई रामचंद्र त्रिपाठी जेल चले गए. जुलाई 2024 में राज्यपाल ने उनके अच्छे आचरण को देखते हुए समय पूर्व रिहाई और सजा माफी की मंजूरी दे दी.

जेल से बाहर आ गए

इसके बाद से उदयभान करवरिया जेल के बाहर आ गए, लेकिन मौजूदा समय में उदयभान के बड़े भाई कपिल मुनि करवरिया और छोटे भाई सूरजभान करवरिया और चचेरे भाई रामचंद्र त्रिपाठी जेल में ही बंद हैं. फिलहाल उदयभान करवरिया ने जेल से रिहाई के लगभग दो साल बाद फिर से समर्थकों के जरिए शक्ति प्रदर्शन करके अपने विरोधियों को संदेश देने का प्रयास किया है. उनकी रैली में लाखों की भीड़ पहुंची थी.  

(प्रयागराज से मोहम्मद गुफरान की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More