SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'2027 में 200+ सीटें मांगेगी कांग्रेस, तब ज़ीरो याद दिला दीजिएगा', ओपी राजभर की अखिलेश को नसीहत

राजभर का तंज: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अखिलेश यादव को MLC चुनाव के नतीजों की बधाई देते हुए तीखा हमला बोला.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 29, 2026, 01:12 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 01:20 PM IST
Image Credit: Om Prakash Rajbhar Tweet
Join

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है.  राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के गठबंधन (I.N.D.I.A.) के 'भाईचारे' पर सवाल उठाते हुए तीखा तंज कसा है.

'सपा के नतीजों पर बधाई, लेकिन क्या राहुल को दी बधाई?'

अखिलेश यादव को टैग करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने लिखा, "अखिलेश जी, एमएलसी चुनाव के नतीजों में आपकी पार्टी के प्रदर्शन की आपको बहुत बधाई। वैसे ये बताइए, अपने मित्र राहुल जी को बधाई दिए या नहीं? यूपी में तो कांग्रेस वालों को प्रत्याशी भी नहीं मिला, जहां मिला वहां रिजल्ट में आया 'ज़ीरो'।" राजभर ने कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की जनता ने भी उनके मित्र को दुत्कार दिया है।

'सीट मांगेंगे आधी, समर्थन देंगे ज़ीरो'

2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए ओपी राजभर ने सपा प्रमुख को आगाह किया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस खुद को सपा का 'बड़ा भाई' मानती है और 403 सीटों में से 200 से ज्यादा सीटें मांगेगी। राजभर ने तंज कसते हुए कहा, "जब कांग्रेस वाले आपसे सीटें मांगें तो 'ज़ीरो' तो याद दिला ही दीजिएगा, साथ ही पूछिएगा कि एमएलसी चुनाव में कोई कांग्रेस वाला सपा प्रत्याशी के समर्थन में एक दिन भी खड़ा हुआ?"

'यह कैसा भाईचारा महाराज?'

राजभर ने आगे लिखा, "पूछिएगा कांग्रेस से कि ये कैसा भाईचारा है कि आप चुनाव लड़ रहे हैं और आपका बड़ा भाई आपके साथ खड़ा होने नहीं आया। यानी हिस्सा चाहिए आधा और समर्थन देंगे ज़ीरो... बड़ी नाइंसाफी है महाराज!" अपने ट्वीट के अंत में उन्होंने 'जय भारत, जय श्रीराम, जय परशुराम, जय श्री कृष्ण, जय महाराज सुहेलदेव' के नारे के साथ बात समाप्त की।

आजम खान और बेटे अब्दुल्ला को राहत: डबल पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट ने दी जमानत

किसके साथ 'भाईजान'....? ‘साइकिल से उतरकर विधायक बनेगा अब्दुल’, ओवैसी ने अखिलेश को घेरा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES