SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले-‘अयोध्या गए, लेकिन दर्शन नहीं किए? वोट की भूख मिटाने पहुंचे थे’

Om Prakash Rajbhar: सुभासपा अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया के जरिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर जोरदार हमला बोला. राम मंदिर में दर्शन न करने पर राजभर ने तंज कसते हुए पूछा कि अखिलेश अयोध्या जाने के बाद भी रामलला के दर्शन करने क्यों नहीं गए.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 09, 2026, 11:11 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 11:15 AM IST
Image Credit: Om Prakash Rajbhar
Join

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानों के तीर एक बार फिर तीखे हो गए हैं. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया अयोध्या दौरे को लेकर उन पर सीधा और तीखा हमला बोला है. राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक लंबा संदेश लिखकर अखिलेश यादव की नीयत और राजनीतिक प्रतिबद्धता पर सवाल उठाए हैं.

'अयोध्या गए लेकिन दर्शन नहीं किए'
ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में अखिलेश यादव को टैग करते हुए लिखा कि वे अयोध्या गए लेकिन प्रभु श्री राम के दर्शन करने नहीं पहुंचे. राजभर ने तंज कसते हुए आरोप लगाया कि अपने वोट बैंक और राजनीतिक समीकरणों के दबाव के कारण अखिलेश यादव मंदिर जाने से बच रहे हैं.उन्होंने कहा कि अगर आस्था है तो उसे राजनीति का बंधक नहीं बनाना चाहिए और अगर आस्था नहीं है तो खुलकर नास्तिक होने की बात स्वीकार करनी चाहिए.

 अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "... आप जिस तरह का खेल कर रहे हैं आप खुद सशंकित हैं। आप अयोध्या गए थे तो हनुमान गढ़ी और भगवान राम के दर्शन कर लेते तो सवाल खड़े नहीं होते..."

'इफ्तार वाली मुस्कान और वोट की भूख'
अखिलेश यादव की अयोध्या में भोजन करते हुए सामने आई तस्वीर का जिक्र करते हुए सुभासपा प्रमुख ने कहा कि जो अखिलेश यादव इफ्तार पार्टियों में टोपी लगाकर चहकते नजर आते हैं, वही अयोध्या में प्रसाद ग्रहण करते समय बेहद असहज दिखाई दे रहे थे. राजभर ने आरोप लगाया कि यह तस्वीर देखकर साफ लगता है कि यह भोजन आस्था के लिए नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक वोट बैंक की भूख मिटाने के लिए किया जा रहा था.

कारसेवकों का जिक्र कर मांगी माफी की सलाह
राजभर ने इतिहास के पन्नों को उकेरते हुए कारसेवकों पर हुई गोलीबारी की घटना का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपने पिता के शासनकाल की उन घटनाओं के लिए प्रभु श्री राम के दरबार में जाकर प्रायश्चित करना चाहिए। राजभर ने उम्मीद जताई कि अखिलेश यादव की अंतरात्मा जागेगी और वे एक दिन श्री राम और हनुमान जी के चरणों में शीश नवाकर जरूर माफी मांगेंगे.

आकाश आनंद को 4 बार निकालने की खबर पर मायावती की सफाई, बोलीं- ‘पार्टी से कभी नहीं निकाला’

'बेवकूफी भरा बयान...': इमरान मसूद पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन, अखिलेश यादव को बताया BJP को हराने वाला इकलौता नेता
 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES