SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- कांग्रेस 181 सीट मांग रही है तो क्या बुरा कर रही?

ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस की 181 सीटों की मांग का समर्थन करते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा. दलित सम्मेलन,ओवैसी और चंद्रशेखर को लेकर भी बयान दिया.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 15, 2026, 12:36 IST | Updated: Nov 15, 2026, 12:40 IST
Image Credit: Om Prakash Rajbhar
Join

अंबेडकरनगर: सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर एक बार फिर जोरदार सियासी हमला बोला है. अम्बेडकर नगर में एक बयान के दौरान राजभर ने कांग्रेस और सपा के बीच चल रही सीट बंटवारे की खींचतान पर तंज कसा और अखिलेश यादव के प्रस्तावित दलित सम्मेलनों को लेकर उन्हें आड़े हाथों लिया है.

कांग्रेस की 181 सीटों की मांग का 'समर्थन'

आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों में कांग्रेस द्वारा सपा से 181 सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग पर ओपी राजभर ने चुटकी ली. उन्होंने कहा कि “कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। अगर वो 181 सीटें मांग रही है तो इसमें बुरा क्या है? बल्कि वो तो कम ही सीटें मांग रही है।” राजभर के इस बयान को सपा-कांग्रेस के बीच चल रही सीट बंटवारे की खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि गठबंधन के अंदर सीटों को लेकर अभी से रस्साकशी शुरू हो गई है.

सपा सरकार में दलितों पर अत्याचार का आरोप

ओम प्रकाश राजभर ने यहीं नहीं रुके. उन्होंने अखिलेश यादव के प्रस्तावित दलित सम्मेलन पर भी जमकर हमला बोला. OP राजभर ने कहा कि सम्मेलन करने से पहले सपा को अपने पुराने कार्यकाल को याद करना चाहिए था. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के 5 साल के कार्यकाल में दलितों पर अत्याचार हुए, प्रमोशन में आरक्षण खत्म किया गया और दलित महापुरुषों के नाम पर बने जिलों और विश्वविद्यालयों के नाम तक बदल दिए गए.

“रैली फ्लॉप हो जाएगी”

सुभासपा प्रमुख ने दावा किया कि सपा का परंपरागत वोट बैंक अब पूरी तरह से दरक चुका है. राजभर ने कहा कि मुस्लिम वोट अब असदुद्दीन ओवैसी के साथ गया है और दलित वोट चंद्रशेखर आजाद के साथ. ऐसे में अखिलेश यादव की प्रस्तावित रैली फ्लॉप हो जाएगी. राजभर के इस बयान के बाद यूपी में विपक्षी दलों के बीच बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं.

मेरठ में ओवैसी का अखिलेश पर निशाना, बोले- क्लीन शेव वालों पर भारी पड़ेंगे दाढ़ी-मूंछ वाले


यूपी चुनाव 2027: अलीगढ़ सीट पर BJP की पकड़ या SP का पलटवार? समझें पूरा समीकरण

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES