SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

9 बच्चों की मां से हुआ प्यार: तीसरे पति का सिर मुंडवाया, जूतों की माला पहनाई, हरदोई में युवक से हैवानियत

Hardoi News: हरदोई में 9 बच्चों की मां को एक युवक से प्यार हो गया. दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली. इसी बीच महिला का किसी और से अफेयर की बात सामने आने पर पति ने थप्पड़ मार दिया. बाद में पति को थप्पड़ मारना भारी पड़ गया.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 28, 2026, 06:35 PM IST | Updated: Sep 28, 2026, 06:40 PM IST
Image Credit: AI Image
Join

आशीष द्विवेदी/हरदोई: यूपी के हरदोई में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 9 बच्चों की मां से युवक को प्रेम हो गया. दोनों मंदिर में शादी भी कर ली. करीब ढाई साल तक दोनों साथ रहे. अब महिला को किसी और से प्यार हो गया. आरोप है कि महिला ने युवक का सिर मुंडवाकर बंधक बनाकर रखा. जूतों की माला पहनाई. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह है पूरा मामला 
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के डडोस कुसमरा गांव निवासी नरेंद्र ने बताया कि उसकी दोस्ती सोनिया यादव से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. दोनों के बीच करीब आठ दिन बातचीत हुई. इसके बाद सोनिया उससे मिलने कन्नौज के गौरीघाट पहुंची, जहां से नरेंद्र उसे अपने साथ गुरुग्राम ले गया. नरेंद्र का दावा है कि करीब दो दिन बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली. परिवार की नाराजगी के बावजूद दोनों ढाई साल तक साथ रहे.

9 बच्चों की मां से हुआ प्यार 
नरेंद्र ने बताया कि सोनिया की पहली शादी से तीन बच्चे हैं. बाद में उसने खुर्रमपुरवा निवासी मुन्ना यादव से दूसरी शादी कर ली. इससे उसे 6 बच्चे हुए. सोनिया को कुल 9 बच्चे हैं. नरेंद्र ने बताया कि जुलाई 2026 में सोनिया की तबीयत खराब होने पर उसके कहने पर वह उसे गौरीघाट छोड़ आया. इसके बाद भी दोनों संपर्क में रहे और गुरसहायगंज के एक होटल में तीन-चार बार मिले. नरेंद्र का दावा है कि सोनिया ने अलग-अलग मौकों पर उससे करीब 40 हजार रुपये भी लिए.

किसी और से मोबाइल पर कर रही थी बात 
25 सितंबर को नरेंद्र बहादुरगढ़ से गुरसहायगंज पहुंचा और सोनिया से मिला. इसी दौरान उसने उसका मोबाइल चेक किया. आरोप है कि मोबाइल में किसी चौथे व्यक्ति से बातचीत की जानकारी होने पर दोनों में विवाद हो गया. पांच माह की गर्भवती सोनिया को गर्भपात का दबाव बनाया. गुस्से में नरेंद्र ने सोनिया को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद सोनिया नरेंद्र को खुर्रमपुरवा गांव ले आई और मुन्ना यादव के घर में रिश्तेदार बताकर ठहरा दिया. बाद में मुन्ना को पता चला कि नरेंद्र ने सोनिया से शादी कर ली है.

सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई 
आरोप है कि इसके बाद सोनिया और मुन्ना ने मिलकर नरेंद्र को पकड़ लिया. कैंची और उस्तरे से उसके आधे सिर के बाल मुंडवा दिए. आधी मूंछ भी काट दी. उसे जूतों की माला पहनाकर घंटों बंधक बनाकर रखा गया. इस दौरान नरेंद्र हाथ जोड़कर रोता रहा और रहम की भीख मांगता रहा. आरोप है कि इसके बावजूद उसकी मदद नहीं की गई और पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड किया गया. रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की घटना बताई जा रही है. घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी 
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. हरपालपुर के क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना रविवार की है और वीडियो सोमवार को पुलिस के संज्ञान में आया. सीओ के मुताबिक, पीड़ित नरेंद्र की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है और मामले में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES