SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: DGP के सामने फफक पड़ा पीड़ित परिवार, पत्नी बोली- हत्यारे को फांसी और फरारों का हो एनकाउंटर!

लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस के एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं. इस बीच LDA की टीम ने आरोपी के घर का सर्वे किया है. वहीं, डीजीपी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इस दौरान परिवार ने रो-रोकर न्याय की गुहार लगाई.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 30, 2026, 03:57 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 04:01 PM IST
Join

लखनऊ के थाना सआदतगंज के नौबस्ता कला के ब्राह्मणी टोला के ट्रिपल मर्डर केस ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. 26 अक्टूबर की सुबह चबूतरे के पास कार खड़ी करने के मामूली विवाद में पड़ोसी ऋषभ शुक्ला ने गोलियां बरसाईं, जिसने तीन जिंदगियों को लील लिया. इस घटना के बाद से इलाके में प्रशासनिक और पुलिस गतिविधियां तेज हो गई हैं. वारदात के बाद पुलिस के साथ-साथ एलडीए भी एक्शन मोड में है.

प्रदेश के डीजीपी ने खुद मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. मृतक की पत्नी ने कहा कि गोली मारने वाले को फांसी हो और फरार चाचा-बहन का एनकाउंटर हो.

ETS मशीन लेकर पहुंची LDA की टीम 

ट्रिपल हत्याकांड के बाद प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ शिकंजा कस दिया है. लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की टीम ETS मशीन के साथ आरोपी के घर और विवादित स्थल की पैमाइश करने पहुंची, जहां टीम ने नजूल भूमि की पैमाइश की. बताया जा रहा है कि अवैध निर्माण पर जल्द ही बुलडोजर की कार्रवाई हो सकती है.

वीडियो में ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिखा आरोपी

इस वारदात के दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में आरोपी ऋषभ शुक्ला बेखौफ होकर हाथों में पिस्टल लिए शिवेंदु तिवारी उर्फ शंभू, उनके भाई शिवाजी तिवारी और भतीजे सुयश तिवारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाता नजर आ रहा है. खून से लथपथ तीनों जिंदगी के लिए तड़पते रहे, लेकिन दहशत के मारे कोई उन्हें बचाने आगे नहीं आया.

गोली मारने के बाद फोन पर बात करते दिखा आरोपी

इस वायरल वीडियो में शिवेंदु की बेटी सुमेधा पापा-पापा चिल्लाती हुई अपने पिता को संभालने की कोशिश करती दिख रही है. ऋषभ एक मैगजीन खाली होने के बाद जेब से दूसरी मैगजीन निकालकर पिस्टल में लोड करता है और दोबारा गोलियां बरसाता है. इसके बाद वह फोन पर किसी से कहता है कि भैया गोली चल गई है... मेरी हेल्प कर दो. इस बीच किसी युवती 'आत्मरक्षा' का दावा करते हुए चिल्लाती सुनाई दे रही है.

फरार चाचा-भतीजी पर 25-25 हजार का इनाम

एक दूसरे वीडियो में एक दारोगा आरोपी ऋषभ को दबोचकर ले जाता दिख रहा है, जिसके हाथ में ऋषभ की पिस्टल और मैगजीन है. इस मामले में पुलिस ने ऋषभ शुक्ला, राजेश शुक्ला, गिरीश शुक्ला, दिनेश शुक्ला, मुन्ना बाबू, दिव्या, प्रिया और अदिति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं फरार चल रहे चाचा और भतीजी की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. पुलिस की टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.

पीड़ित परिवार की बुलडोजर कार्रवाई की मांग

मृतकों का अंतिम संस्कार होने के बाद पीड़ित परिवार के मुखिया के फुफेरे भाई मनोज अवस्थी का कहना है कि परिवार सीएम योगी से मुलाकात कर आरोपियों के पूरे मकान पर बुलडोजर चलाने और सख्त सजा की मांग करेगा. पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और तनाव को देखते हुए प्रशासनिक गतिविधियां तेज हैं.

(लखनऊ से नंदन श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: 18 महीने बाद खुले 'ब्लू ड्रम' वाले घर के ताले: कमरे में कदम रखते ही फफक पड़ी मां, मासूम पीहू की पेंटिंग देख सबकी आंखें नम

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES