SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नवरात्रि पर लखनऊ में सियासी भूचाल: अतीक 'रावण', राहुल-मस्क बने दस सिर...'दशानन' बने चेहरों ने मचाई खलबली

नवरात्रि के पावन दिन पर लखनऊ में एक विवादित पोस्टर सनातन भारत के विरोधी रावण सामने आया है, जिसमें अतीक अहमद को मुख्य किरदार के रूप में दर्शाकर 10 सिर वाला रावण बनाया गया है. पोस्टर में पहला फेस अखिलेश यादव का तो वहीं दूसरा एलेन मस्क, फिर मोहम्मद युनुस और अंतिम राहुल गांधी सिर दिखाया गया है.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 18, 2026, 08:30 AM IST | Updated: Oct 18, 2026, 08:35 AM IST
Join

लखनऊ, नंदन श्रीवास्तव: शारदीय नवरात्रि चल रहा है. जिसके चलते हर जगह उत्सव का माहौल है. इस बीच लखनऊ के अलग-अलग चौराहों पर 'भारत विरोधी दशानन रावण' पोस्टर लगाए गए हैं. इस  विवादित पोस्टर ने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर एक नया भूचाल ला दिया है. विवादित पोस्टर में सनातन संस्कृति के विरोधी प्रतीक के रूप में रावण का चित्रण किया गया है, जिसके 10 सिर दिखाए गए हैं.

हैरानी की बात यह है कि सनातन रक्षा संगठन ने इस प्रतीकात्मक 'दशमुख रावण' के मुख्य किरदार के रूप में माफिया अतीक अहमद को दर्शाया है, जबकि इसके अन्य नौ सिरों पर देश-दुनिया की कई चर्चित हस्तियों के चेहरे लगाए गए हैं.

पोस्टर में किन-किन चेहरों को किया शामिल?
सामने आए इस विवादित पोस्टर में रावण के रूप में दिखाए गए इस कैरेक्टर में अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों को जगह दी गई है. इसमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का चेहरा पहले स्थान पर है, जबकि इसके बाद दुनिया के मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क, तीसरे नंबर पर मोहम्मद यूनुस और उसके बाद मुख्तार अंसारी, आजम खान, इल्हान उमर, प्रशांत भूषण, जॉर्ज सोरोस के चेहरे शामिल हैं. इसमें दसवां और अंतिम सिर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का दिखाया गया है.

यह भी पढ़िए: यूपी फतेह के लिए बीजेपी ने बनाया 'मेगा प्लान', चुनाव से पहले PM मोदी और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां!

क्या है संगठन का आरोप?
संगठन ने आरोप लगाया है कि डीप स्टेट का सरगना जॉर्ज सोरोस कई सालों से भारत को अस्थिर करने में लगा है. जबकि, प्रशांत भूषण ने सार्वजनिक तौर पर तख्तापलट की बात कही थी. संगठन ने पोस्टर में आरोप लगाए हैं कि अखिलेश यादव भी भारत में तख्तापलट का ख्वाब देखने वालों के साथ मंच साझा कर चुके हैं.

अक्सर देते हैं विवादित बयान
दरअसल, एलन मस्क ने हाल ही में सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट किया था. अमेरिकी सांसद इल्हान उमर आए दिन भारत के खिलाफ बोलती नजर आती हैं. अमेरिकी सांसद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का दौरा भी कर चुकी है. बांग्लादेश में तख्तापलट करने वाले मोहम्मद यूनुस ने भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को लेकर विवादित बयान दिया था.

यह भी पढ़िए: महाअष्टमी पर विंध्यधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां विंध्यवासिनी के दरबार में गूंजे जयकारे

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES