SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

समरीन हत्याकांड के आरोपी ने जेल में दी जान, दो दिन पहले किया था सरेंडर

लखनऊ के समरीन हत्याकांड के आरोपी अवनीश जायसवाल ने जेल में आत्महत्या कर ली. उसका शव बाथरूम में तौलिया के फंदे से लटका मिला.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 19, 2026, 14:50 IST | Updated: Nov 19, 2026, 14:59 IST
Image Credit: Samreen murder case
Join

समरीन हत्याकांड: लखनऊ के चर्चित समरीन हत्याकांड के आरोपी अवनीश जायसवाल उर्फ देव ने गुरुवार को जेल में आत्महत्या कर ली.उसका शव जेल के बाथरूम में तौलिया के सहारे बने फंदे से लटका मिला. घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी के बाद जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 14 अक्टूबर को 24 वर्षीय समरीन की लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल सेलेस्टियल मैन्योर की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. घटना के दिन समरीन अपने बॉयफ्रेंड अवनीश जायसवाल के साथ होटल में ठहरी थी. दोनों ने दोपहर करीब 12 बजे होटल में चेक-इन किया था. 

10वीं मंजिल से गिरकर मौत

शाम को करीब 6 बजे समरीन 10वीं मंजिल से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई थी. इस  घटना के बाद अवनीश होटल से फरार हो गया था. समरीन के परिवार वालों ने बॉयफ्रेंड अवनीश पर हत्या का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने अवनीश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया.

15 अक्टूबर को अवनीश ने किया था सरेंडर

15 अक्टूबर को अवनीश ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. तब से वह लखनऊ की जिला जेल में बंद था. गुरुवार सुबह अवनीश ने जेल की बैरक में तौलिए से फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी. अब गुरुवार को जेल के बाथरूम में उसका शव मिलने से मामले ने नया मोड़ ले लिया है.

पुलिस अब अवनीश के साथ बैरक में रहने वाले दूसरे कैदियों से पूछताछ कर रही है और आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश में जुटी है. मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.


'अंकिता ने सुसाइड किया था, मर्डर नहीं', आरोपी पुलकित आर्य के पिता का बड़ा दावा
 

 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES