SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला घोंटकर हत्या की, फिर थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Lucknow Double Murder News: लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित भोला खेड़ा इलाके में होमगार्ड रविंद्र शंकर ने अपनी ही पत्नी और बेटी की मोबाइल डेटा केबल (Data Cable) से गला घोंटकर नृशंस हत्या की.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 09, 2026, 11:44 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 12:00 PM IST
Image Credit: Lucknow Crime new
Join

विशाल सिंह/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है.  कृष्णा नगर के भोला खेड़ा इलाके में एक होमगार्ड ने अपनी ही पत्नी और जवान बेटी की मोबाइल डेटा केबल से गला घोंटकर हत्या कर दी. इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड (Double Murder) से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को फोन करके कहा- मैंने मर्डर कर दिया है.

मोबाइल केबल से घोंटा गला, फिर थाने पहुंचकर दी जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार, भोला खेड़ा निवासी होमगार्ड रविंद्र शंकर का किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था. इसके बाद उसने अपनी पत्नी श्याम दुलारी और बेटी पूजा पर हमला कर दिया और मोबाइल डेटा केबल से दोनों का गला घोंट दिया. दम घुटने से मां-बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक बेटी की शादी साल 2018 में हुई थी. पारिवारिक विवाद के बाद बेटी अपने पिता के साथ ही रह रही थी.  शुरुआती जांच में पता चला है कि बेटी किसी युवक से बात करती थी. इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था.

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रविंद्र शंकर भागने के बजाय सीधे पुलिस के पास पहुंचा और खुद घटना की जानकारी दी. आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और उच्चाधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. DCP मोहम्मद मुस्ताक ने बताया  पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

शक्की पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
बरेली के थाना बारादरी इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है.  जहां एक शक्की पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. जोगी नवादा मोहल्ले में पति ने धारदार हथियार और सिलबट्टे से कुचल कर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज हत्या आरोपी पति गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगा दिया है.

कहां की है ये घटना
ये दिल दहला देने वाली वारदात थाना बारादरी के जोगी नवादा मोहल्ले की है. बताया जा रहा है कि आरोपी सतीश अपनी पत्नी सरोज के चरित्र पर शक करता था. इसी शक के चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. आज भी मामूली कहासुनी के बाद सतीश ने अपना आपा खो दिया और घर में रखे धारदार हथियार चाकू और सिलबट्टे से अपनी पत्नी सरोज पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. सिलबट्टे से सिर कुचलने से सरोज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति सतीश मौके से फरार हो गया. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते ही बारादरी पुलिस मौके पर पहुंची. और पत्नी सरोज का सब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पति सतीश को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमों को लगा दिया है पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्दी ही हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रामपुर में गैंगवार? गुंडा एक्ट के आरोपी सनी उर्फ सनया पर फायरिंग, CCTV में कैद हुई सनसनीखेज वारदात
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES