App

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की जबरदस्त टक्कर, 2 नर्सिंग छात्राओं समेत 3 की मौके पर मौत

लखीमपुर खीरी के भीरा पलिया मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि चपेट में आए बाइक सवार युवक और दो नर्सिंग की छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक से बाइक की जबरदस्त टक्कर, 2 नर्सिंग छात्राओं समेत 3 की मौके पर मौत

लखीमपुर खीरी, दिलीप मिश्रा: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. भीरा-पलिया मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि बाइक चला रहे युवक और दो नर्सिंग छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के बाद बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई.

छुट्टी होने पर घर जा रही थीं छात्राएं
जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्राएं क्रांति और पूर्वा पैरामेडिकल कॉलेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी. अवकाश होने के चलते छात्राएं अपने रिश्तेदार के साथ घर जा रही थी, तभी भीरा पलिया मार्ग पर बाइक ट्रक की चपेट में आ गई. भीषण हादसे में बाइक चला रहे रिश्तेदार और दोनों छात्राओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. फरार ड्राइवर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

लौखनियां के पास भी हुआ हादसा
उधर, लखीमपुर खीरी रोड पर लौखनियां के पास हुए एक और सड़क हादसा हुआ है. यहां कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं. आरोप है कि हादसे के बाद घायलों की मदद के लिए 112 पर कॉल किया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए समय पर मदद नहीं मिली.

बाइक सवार की स्कॉर्पियो से टक्कर 
वहीं, जौनपुर मछलीशहर रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंधवा -कुंवरपुर मोड़ के पास सड़क पर एक बाइक सवार की स्कॉर्पियो से टक्कर हो गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी फोर व्हीलर पर खून की छींटे फैल गए है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति हेलमेट बाइक के हैडिंल में टांग कर चल रहा था. मौके पर इकट्ठा लोग चर्चा कर रहे थे कि अगर हेलमेट सिर पर लगा होता तो सिर पर चोट नहीं लगती और व्यक्ति की जान बच सकती थी.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More