App

लखीमपुर खीरी में आफत की बारिश: मितौली के रहमतपुर में कच्ची दीवार ढहने से एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Lakhimpur Kheri Wall Collapse: लखीमपुर खीरी के रहमतपुर गांव में शनिवार सुबह करीब साढ़े 3 बजे के आसपास बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया. लगातार बारिश के कारण कमजोर हुई कच्ची दीवार और छप्पर अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के समय घर के अंदर सो रहे पति-पत्नी और उनके करीब 10 साल के बेटे की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई.

लखीमपुर खीरी में आफत की बारिश: मितौली के रहमतपुर में कच्ची दीवार ढहने से एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत
Image Credit: Lakhimpur Kheri Wall Collapse

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश में जारी मूसलाधार बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है. लखीमपुर खीरी जिले की मितौली तहसील अंतर्गत रहमतपुर गांव में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा सामने आया है.  यहां सीलन और बारिश के दबाव से कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके मलबे में दबने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने के बाद नीमगांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया. सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया है.

मलबे में दबा पूरा परिवार
स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के कारण कच्चे मकान काफी कमजोर हो गए थे. इस घटना में घर के अंदर सो रहे मोहन कश्यप ,उनकी पत्नी पत्नी और मासूम की मलबे में दबकर मौत हो गई.  हादसे के समय परिवार घर के अंदर ही मौजूद था. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ग्रामीणों ने निकाला बाहर, गांव में पसरा मातम
जोरदार आवाज और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए मलबा हटाने का काम शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को बाहर निकाला. हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इस घटना के बाद से पूरे रहमतपुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. ग्रामीणों ने गांव में रुके हुए पानी को निकालने की अपील की है.

 बारिश के चलते कच्चा मकान गिरा, एक की मौत
हमीरपुर में लगातार हो रही बारिश कच्चे मकानों के लिये आफत बन गई है. भारी बारिश के चलते कच्चा मकान गिर गया. घर के अंदर सो रहे 65 वर्षीय वृद्ध की मलबे में दबकर मौत हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे SDM-CO ने पुलिस की मदद से मलबे में दबे हुए वृद्ध को बाहर निकाला. आनन-फानन में राम प्रकाश को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. मृतक वृद्ध राम प्रकाश हादसे के वक़्त घर में अकेला था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसडीएम ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद मुआवजा दिए जाने की बात कही है. ये हादसा
कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव का है.

अमेठी -बारिश के चलते दीवार ढही, महिला की मौत
पिछले 2 दिनों से रूक रूककर हो रही बारिश के चलते कच्चा मकान गिर गया. मलबे में पति-पत्नी दब गए. बताया जा रहा है की घर के पीछे बंधी भैंस को दोनों लोग खोलने के लिए गए थे. वहां पर  बारिश के चलते दीवार अचानक भरा-भरा कर गिर गई. शोरगुल सुनकर दौड़े लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए. जहां पर इलाज के दौरान पत्नी ने दम तोड़ दिया और गंभीर रूप से घायल पति का इलाज चल रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है. ये मामला जामों थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव का है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More