App

500 से ज्यादा हथियार: बेंती राजभवन में सजे छोटे बड़े असलहे, कुंडा में राजा भैया ने की शस्त्र पूजा

विजयदशमी पर कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शस्त्र पूजा की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

500 से ज्यादा हथियार: बेंती राजभवन में सजे छोटे बड़े असलहे, कुंडा में राजा भैया ने की शस्त्र पूजा
Image Credit: Raja Bhaiya Shastra Pujan (Source: Social Media)

प्रतापगढ़ के कुंडा से 7 बार के विधायक व जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया ने विजयदशमी पर शस्त्र पूजन किया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें पेज पर रखे छोटे बड़े ढेर सारे असलहे दिख रहे हैं. कुंडा में बेंती राजभवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र पूजन किया गया है.

विजयदशमी पर सैकड़ों साल पुरानी परंपरा निभाई

दरअसल, राजा भैया हर साल कुंडा के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर शस्त्र पूजन करते हैं. इस बार भी परंपरा दोहराई है. शस्त्र पूजन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है सैकड़ों की संख्या में असलहे रखे हैं, जो पिछली साल की तुलना में इस बार ज्यादा बताए जा रहे हैं. पिछले साल 200 से अधिक हथियार थे. इस साल 400 से 500 असलहे रखे गए थे.

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई शस्त्र पूजा

बता दें कि पिछले साल दशहरे से ठीक पहले राजा भैया पर उनकी पत्नी भानवी सिंह ने अवैध हथियारों को रखने का आरोप लगाया था. इस लिहाज से सबकी नजरें दशहरे पर राजा भैया के शस्त्र पूजन पर थीं. विजयदशमी पर सुबह से ही बेंती राजभवन पर समर्थकों का जुटना शुरू हो गया था. दोपहर बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजा की गई. राजभवन के पुरोहितों और वैदिक आचार्यों ने हनुमान जी की प्रतिमा के सामने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई.  

प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखा था पत्र

राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राजा भैया पर हथियारों का जखीरा होने का आरोप लगाया था. उनके आरोपों पर राजा भैया ने सफाई भी दी थी. राजा भैया ने सफाई में कहा था कि उनके पास सभी वैध हथियार हैं, जिनके लाइसेंस भी हैं. बताया जाता है कि दो दर्जन से ज्यादा हथियार उनके, उनके परिवार और सुरक्षाकर्मियों के नाम पर लाइसेंसी हैं. बाकी उनके समर्थकों के हैं.

कौन हैं राजा भैया?

राजा भैया का जन्म 31 अक्टूबर 1967 को हुआ था. वह प्रतापगढ़ की भदरी रियासत से आते हैं. उनके पिता का नाम उदय प्रताप सिंह है. राजा भैया की शुरुआती पढ़ाई दून स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया. साल 1993 में राजा भैया 24 साल की उम्र में पहली बार कुंडा विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने. इसके बाद से आज तक वह चुनाव नहीं हारे. 1993 से आज तक राजा भैया 7 बार विधानसभा चुनाव कर विधायक बने. उन्होंने अपनी पार्टी भी बनाई है, जिसका नाम जनसत्ता दल लोकतांत्रिक है. उनकी पार्टी से दो विधायक हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More