SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कासगंज MLC चुनाव में बवाल: 'सपा का बूथ लूटने वाला तांडव अब नहीं चलेगा', पटियाली बूथ पर भिड़े BJP-SP कार्यकर्ता

कासगंज पटियाली स्नातक एमएलसी चुनाव में पटियाली के बूथ पर बीजेपी और सपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. धक्का-मुक्की और तीखी तनातनी से बूथ पर हंगामा मच गया. माहौल इतना गरमाया कि खुद क्षेत्रीय मंत्री डीएस लोधी को मोर्चा संभालना पड़ा.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 23, 2026, 02:54 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 03:01 PM IST
Join

कासगंज, गौरव: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद के पटियाली बूथ पर स्नातक एमएलसी चुनाव में वोटिंग के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच मतदान केंद्र पर कहासुनी शुरू हो गई. 

बहस का वीडियो आया सामने
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की शुरू हो गई. धक्का-मुक्की और तीखी तनातनी से माहौल बेहद गरमा गया. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे से बुरी तरह झगड़ने लगे. जिसका वीडियो भी सामने आया है. जिसमें सपा और बीजेपी के कार्यकर्ता बहस करते हुए नजर आ रहे हैं.

ब्रज क्षेत्र के मंत्री डीएस लोधी का वार
स्थिति बिगड़ती देख ब्रज क्षेत्र के मंत्री डीएस लोधी ने खुद मोर्चा संभाला. इस घटना के बाद मंत्री डीएस लोधी ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं के आचरण पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता मर्यादित, पढ़ा-लिखा और ईमानदार है. सपा वालों की मानसिकता आज भी वही पुरानी सरकार वाली है बूथ लूटो और फर्जी वोट डंप करो.

यह भी पढ़िए: सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर 'बड़े भाई' की रार, 2022 के वोटों से समझिए कांग्रेस की दावेदारी

स्थानीय विधायक पर संगीन आरोप
सपा की स्थानीय विधायक नादिरा सुल्तान पर आरोप लगाते हुए डीएस लोधी ने कहा कि वह खुद जबरन पोलिंग बूथ के भीतर जाकर बैठी थीं और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रही थीं. उन्होंने यह भी कहा कि वो भूल गई हैं कि अब सपा की सरकार नहीं है, अब भाजपा की सरकार है. वो सोच रही थीं कि हमेशा की तरह बूथ कैप्चरिंग करा लेंगी, लेकिन ये तांडव अब नहीं चलेगा. चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होगा.

सपा विधायक का पलटवार
दूसरी तरफ सपा विधायक नादिरा सुल्तान ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वो और उनके समर्थक बूथ के अंदर नहीं, बल्कि बाहर शांतिपूर्वक खड़े थे. उल्टा भाजपा के लोगों ने ही उनके साथ अभद्रता और बदतमीजी की. वहीं बूथ पर भाजपा के लोग कब्जा करना चाह रहे थे.

यह भी पढ़िए: यूपी MLC चुनाव: गोरखपुर में मतदान के बीच सपा-भाजपा समर्थक आमने-सामने, DAV कॉलेज में नोकझोंक

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES